व्हाट्सऐप ग्रुप के चैट्स को सिग्नल ऐप में कैसे लेकर जाएं
व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में काफी विवाद पिछले काफी दिनों से जारी है। व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है और अपनी ओर से सफाई देते हुए यूज़र्स को भरोसा दिलाने का भी प्रयास किया है।

व्हाट्सऐप ग्रुप को सिग्नल ग्रुप में कैसे ट्रांसफर करें
हालांकि, ऐसे काफी सारे यूज़र्स हैं, जो व्हाट्सऐप छोड़कर Signal ऐप को ज्वाइन कर चुके हैं। हमारा यह आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए हैं, जो व्हाट्सऐप छोड़कर सिग्नल ऐप को इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं। आप सिंग्नल ऐप में अपने व्हाट्सऐप ग्रुप को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। आइए हम आपको इस ट्रिक के बारे में बताते हैं।
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले तो आपको सिग्नल ऐप को डाउनलोड करना होगा। आप इसे आईफोन और एंड्रॉयड किसी भी फोन से डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 2: ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इस ऐप को सेट करना है, इसका प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ अपना मोबाइल नंबर डालना है और फिर ओटीपी के साथ नाम और अन्य जरूरी चीजों को भरना है।
स्टेप 3: अब आपको अपने स्क्रीन के टॉप राइट कोर्नर पर मौजूद तीन डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके मेन्यू के अंदर एक्शन में जाना होगा और उसके बाद आपको New Group ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप 4: अब आपको ग्रुप सेट अप करने के लिए कॉन्टैक्ट जोड़ना होगा।
स्टेप 5: अब आपको कॉन्टैक्ट को चुनना है और फिर वहां मौजूद ऐरो पर टैप करके आगे बढ़ना है।
स्टेप 6: ग्रुप का नाम रखें और Create पर क्लिक करें।
स्टेप 7: अब ग्रुप विंडो के अंदर राइट साइड में आपको तीन डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 8: अब आपको Group Settings के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर Group Link को टर्न ऑन करना है।
स्टेप 9: अब आपको Share के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिससे आपको ग्रुप का शेयरेबल लिंक मिलेगा।
स्टेप 10: अब आपको उस शेयरबल लिंक को अपने व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट्स के ग्रुप में शेयर करना होगा, जिससे आपके उसी व्हाट्सऐप ग्रुप के कॉन्टैक्ट वाले लोग सिग्नल ऐप पर भी आपके साथ ग्रुप बना पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








