व्हाट्सएप मैसेजों को टेलीग्राम में कैसे ट्रांसफर करें?
एक इंस्टेंट मैसेंजर से दूसरे में जाना नए घर में शिफ्ट करने जैसा है। ऐसा करने से कई बार आप बहुत सारी चीजें खो देते हैं और आपको नए सिरे से शुरुआत भी करनी पड़ती है। यदि आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं, तो टेलीग्राम में एक नया फीचर है जहाँ आप व्हाट्सएप से टेलीग्राम में ट्रांसफर कर सकते है। इस फीचर को आज़माने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास टेलीग्राम अपडेटेड वर्जन है।

एंड्रॉइड पर व्हाट्सएप मैसेजों को टेलीग्राम में ट्रांसफर करें
- सबसे पहले आपको व्हाट्सएप में चैट ऑप्शन करना होगा और फिर टॉप राइट कॉर्नर पर तीन वर्टिकल डॉट्स पर टैप करें।
- इसके बाद Export Chat > select Telegram पर टैप करें।
- आपको मीडिया के साथ या उसके बिना रिस्टोर करने के लिए कहा जाएगा। अपनी पसंद के अनुसार ऑप्शन चुनें।
- ऐसा करने के बाद, आप टेलीग्राम पर उस विशेष व्हाट्सएप चैट को देख पाएंगे। अभी के लिए, आप केवल चैट को एक-एक करके ट्रांसफर कर सकते हैं, उन्हें बल्क में ट्रांसफर करने का कोई तरीका नहीं है। आप इसी विधि का उपयोग करके ग्रुप चैट को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
iOS पर व्हाट्सएप चैट को टेलीग्राम में कैसे ट्रांसफर करें
- व्हाट्सएप में चैट ओपन करें, फिर सबसे ऊपर किसी कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल पिक्चर के पास वाले एरिया पर टैप करें।
- Export Chat > select Telegram पर टैप करें।
- व्हाट्सएप की मैन चैट स्क्रीन पर जाकर और फिर चैट पर बाईं ओर स्वाइप करके और फिर Export Chat पर टैप करना होगा।
आपके द्वारा इम्पोर्ट किए जाने वाले मैसेजों में ओरिजिनल टाइमस्टैम्प भी शामिल होंगे और नीचे एक फ़्लैग होगा जिस पर 'Imported' लिखा होगा।
यहां ध्यान देने वाली एक और बात यह है कि टेलीग्राम में ले जाए गए मैसेज और मीडिया आपके स्मार्टफोन पर अतिरिक्त जगह नहीं लेंगे। Data and Storage Usage टैब पर टैप करके स्टोरेज स्पेस को ओप्टिमाइज़ और कैशे साइज को कंट्रोल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







