Home
How to

बिना ट्रांसलेटर ओपन किए WhatsApp पर कोई मैसेज ट्रांसलेट कैसे करें

जिन लोगों की अंग्रेजी खराब होती है उन लोगों को व्हाट्सएप हो या किसी अन्य प्लेटफार्म पर चैट करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा फीचर बताने वाले हैं जिसमें आप बिना ट्रांसलेटर ऐप को ओपन करके WhatsApp पर आसानी से किसी भी शब्द का ट्रांसलेशन कर सकते हैं। इसमें आप अंग्रेजी से अन्य उपलब्ध भाषाओं में आसानी से ट्रांसलेट करके सामने वाले व्यक्ति से बात कर सकते हैं। या फिर आप अपनी भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद करके किसी भी व्यक्ति से चैट कर सकते हैं।

बिना ट्रांसलेटर ओपन किए WhatsApp पर कोई मैसेज ट्रांसलेट कैसे करें

आजकल क्या होता है कि कई लोगों को अंग्रेजी समझ नहीं आती है कि लिखना कैसे है और सामने वाला आपकी भाषा नहीं जानता है इसलिए मुश्किल हो जाती है। इस कारण पहले हम किसी ट्रांसलेटर ऐप को डाउनलोड करके वहां पर ट्रांसलेशन करते हैं और फिर उस मैसेज को व्हाट्सएप पर भेजते हैं।

लेकिन हम जो एक फीचर बताने वाले हैं उसमें आपको व्हाट्सएप के अलावा किसी अन्य ऐप को ओपन नहीं करना पड़ेगा और आप आसानी से ट्रांसलेट कर सकेंगे।

इस तरह बिना ट्रांसलेटर ओपन किए WhatsApp पर करें किसी भी मैसेज का अनुवाद

दरअसल हम बात कर रहे हैं गूगल के एक प्रोडक्ट GBoard (जीबोर्ड) की। अगर आपने इंस्टॉल नहीं कर रखा है तो कर लें, लेकिन ज्यादातर मोबाइल में यह पहले से इंस्टॉल किया हुआ है आता है।

- इसके बाद आप वह चैट ओपन कीजिए जिसमें आप अंग्रेजी में मैसेज भेजना चाहते हैं लेकिन आपको अंग्रेजी आती नहीं है।

- अब आपको कीबोर्ड में एक Earth का आइकन देखने को मिलेगा, तो उस अर्थ के आइकन पर लॉन्ग प्रेस करना है।

- अब आपको यहां GBoard का ऑप्शन देखने को मिलेगा, तो आपको उसको सेलेक्ट कर देना है।

- इसके बाद आपको गूगल का लोगो यानि G का एक आइकन दिखाई देगा, उस पर प्रेस करना है ऐसा करते ही आपको एक ट्रांसलेशन का आइकन देखने को मिलेगा फिर आपको उस पर क्लिक करना है।

- यहां पर आपको भाषा सेलेक्ट करनी है जिसमें आप लिखना चाहते हैं और वह भी भाषा सेट कर दें, जिस में आप अनुवाद करना चाहते हैं। इसके बाद जो भी आपका मैसेज होगा वह टाइप कर दें और वो तुरंत ट्रांसलेट होता जाएगा।

इस तरह आप बिना ट्रांसलेटर ऐप को डाउनलोड किये और ओपन करके भी WhatsApp पर आसानी से मैसेज भेज सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to tell you a feature in which you can easily translate any word on WhatsApp without opening the translator app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X