WhatsApp में सभी तरह के नोटिफिकेशन को बंद कैसे करें
व्हाट्सएप इंस्टेंट मैसेजिंग जिसको यूज आज लगभग हर व्यक्ति करता है और शायद आपका भी सबसे पसंदीदा ऐप है, लेकिन कभी-कभी ऐप पर बात करते समय कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल WhatsApp में बार-बार नोटिफिकेशन आना बहुत ही खराब लगता है और अगर आपके ज्यादा कॉन्टेक्ट और ज्यादा ग्रुप है तब तो हर मिनट नोटिफिकेशन आना तय है।

हालांकि कई थर्ड पार्टी ऐप भी है जिससे व्हाट्सएप की नोटिफिकेशन को बंद किया जा सकता है लेकिन हम किसी अन्य ऐप का सहारा लिए WhatsApp की नोटिफिकेशन पूरी तरह से बंद कैसे कर सकते है इसके बारे में बताते है।
WhatsApp में सभी तरह के नोटिफिकेशन को बंद कैसे करें
यदि आप भी व्हाट्सएप में सभी प्रकार की नोटिफिकेशन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हमने नीचे प्रोसेस बताया है जिसको फॉलो करके आप बंद कर सकते हैं।
- व्हाट्सएप के लिए नोटिफिकेशन अलर्ट को डिसेबल करना पहला स्टेप यह कि आप सबसे पहले तो व्हाट्सएप में जाएँ फिर सेटिंग्स को ओपन करें और नोटिफिकेशन को ओपन करें।
- इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन देखने को मिलेंगे सबसे ऊपर आपको Vibration का ऑप्शन देखने को मिलेगा वहां पर Off कर दें।
- अब नीचे Popup notification का एक ऑप्शन होगा वहां पर पॉप अप को बंद कर दें और इसके बाद Light के ऑप्शन पर क्लिक करके None कर दें।
- इस प्रकार आपके व्यक्तिगत मैसेज आने पर कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।
- वहीं अगर ग्रुप से नोटिफिकेशन आता है तो उसके लिए नीचे ग्रुप के सेक्शन में जाएं और Vibration पर क्लिक करके ऑफ कर दें।
- Popup notification को ऑफ कर दें और Light में क्लिक करके None कर दें। इस प्रकार आपको ग्रुप से मैसेज आने का नोटिफिकेशन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
- वहीं अगर कॉल भी आते हैं तो कॉल की नोटिफिकेशन को बंद करने के लिए वाइब्रेशन पर क्लिक करके Off कर दें।
व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को बंद करने का एक यह भी तरीका है
एंड्रॉइड सिस्टम ऐप्स के लिए भी नोटिफिकेशन भेजता है। इसलिए व्हाट्सएप से पूरी तरह से कट-ऑफ होने के लिए, आपको Settings> Apps and notification> Apps> WhatsApp> Notification> अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर "ऑल व्हाट्सएप नोटिफिकेशन" को बंद करके नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








