Home
How to

गूगल क्रोम में नोटिफिकेशन पॉप-अप बंद कैसे करें

Google Chrome यूजर्स अक्सर किसी वेबसाइट पर जाते है तो उन्हें साइट-पॉप-अप दिखता है इससे वो विचलित तो नहीं होते हैं लेकिन प्रत्‍येक पॉप-अप नोटिफिकेशन के लिए हर बार ब्‍लॉक करना थोड़ा चिड़चिड़ा लगता है। आज हम बताएँगे कि कैसे आप हर बार गूगल क्रोम में ब्लॉक बटन को दबाने से छुटकारा पा सकते हैं।

गूगल क्रोम में नोटिफिकेशन पॉप-अप बंद कैसे करें

नीचे बताई गई प्रक्रिया उन लोगों के लिए है जो विंडोज पीसी, मैक या क्रोमबुक में से एक पर गूगल क्रोम का उपयोग करते हैं।

गूगल क्रोम में नोटिफिकेशन पॉप-अप बंद कैसे करें

यहां हमने नीचे बताया है कि कैसे आप क्रोम पर पॉप-अप साइट नोटिफिकेशन को ब्लॉक कर सकते हैं।

- सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर, क्रोम को ओपन करें।

- अब सबसे ऊपर दाईं ओर, More पर क्लिक करें।

- इसके बाद अब आपको सेटिंग्स में जाना है।

- प्राइवेसी और सिक्योरिटी में साइट सेटिंग्स चुनें।

- अब नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

- सभी साइटों से पॉप-अप नोटिफिकेशन बंद करने के लिए, टॉगल ऑन करें ताकि साइटें नोटिफिकेशन भेजने के लिए कह सकें।

- यूजर्स "यूज क्वाइटर मैसेजिंग" फीचर के लिए टॉगल को ऑन भी कर सकते हैं ताकि नोटिफिकेशन के संकेतों को आपको बाधित करने से रोका जा सके।

- किसी विशेष साइट को ब्लॉक करने के लिए, "Block" सेक्शन में Add पर क्लिक करें। उस साइट का नाम दर्ज करें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं और Add पर क्लिक करें।

- यदि आप किसी साइट से नोटिफिकेशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो "Allow" सेक्शन में Add पर क्लिक करें। साइट नाम डाले और Add पर क्लिक करें।
या आप chrome://settings/content/notifications को सेलेक्ट कर सकते हैं और साइट्स के लिए टॉगल ऑफ कर सकते हैं।

यदि आप किसी साइट से नोटिफिकेशन चाहते हैं, लेकिन उन्हें प्राप्त नहीं कर रहे हैं, तो नीचे दिया गया प्रोसेस अपनाइए

- अपने कंप्यूटर में क्रोम ओपन करें।

- सबसे ऊपर दाईं ओर, More या तीन बिंदुओं पर क्लिक करें।

- अब सेटिंग्स पर क्लिक करें।

- "Privacy and security" के अंतर्गत, साइट सेटिंग क्लिक करें।

- अब पॉप-अप और रीडायरेक्ट को सेलेक्ट करें।

- "Allow" करें, इस तरह आपको नोटिफिकेशन आना शुरू हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Chrome users often visit a website when they see site pop-ups, they are not distracted by this, but they find it a bit irritating to block every pop-up notification every time. Today we will show how you can get rid of pressing the block button every time. आज हम बताएँगे कि कैसे आप गूगल क्रोम में नोटिफिकेशन पॉप-अप को ब्लॉक कर सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X