Windows 10 अपने आप हो रहा है अपडेट, तो इन स्टेप्स से करें बंद
Windows 10 Auto Update: अगर आप भी विंडोज 10 का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका लैपटॉप भी हमेशा अपडेट होता होगा। यह सही भी है क्योंकि इससे जब भी माइक्रोसॉफ्ट कोई नया अपडेट रोल आउट करता है, तो आपका लैपटॉप अपने आप अपडेट हो जाता है। हालांकि कई लोगों को इससे तकलीफ भी होती है क्योंकि इससे डेटा बहुत खर्च होता है और कई यूजर्स ऐसे हैं जो मोबाइल के हॉट स्पॉट से कनेक्ट करके लैपटॉप चलाते हैं जिससे पूरा डेटा खत्म हो जाता है।

साथ ही कई बार नए अपडेट्स के साथ बग्स भी आ जाते हैं इसलिए आप हर अपडेट को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो आज हमने यहाँ पूरा प्रोसेस बताया है जिससे आप विंडोज 10 ऑटो अपडेट (Windows 10 Auto Update) को बंद कर सकते हैं और जब आपको अपडेट करना होगा तो अलग से कर पाएंगे।
Settings की मदद से Windows 10 में ऑटो अपडेट को बंद कैसे करें
अगर आप Settings का उपयोग करके विंडोज 10 में ऑटो अपडेट को बंद करना चाहते हैं, तो हमने नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस में समझाया है उसको फॉलो करके आप Windows 10 Auto Update को बंद कर सकते हैं;
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने विंडोज 10 पीसी या लैपटॉप पर Settings ऐप को ओपन करना होगा।
स्टेप 2: अब Update & Security के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद आपको Windows Update में जाना होगा।
स्टेप 4: अब आपको Advanced का एक बटन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5: अब आपको 'Pause until' के सेक्शन तक स्क्रॉल करना है और ड्रॉप-डाउन मेनू में चुनें कि आपको कब तक आप Windows 10 Auto Update को बंद करना चाहते हैं।
स्टेप 7: इसके बाद आखिर में Confirm कर दें।

इस तरह अब आपका विंडोज 10 बार-बार अपडेट नहीं होगा और जब आप चाहेंगे तभी अपडेट होगा।
तो आप भी देख सकते हैं, Windows 10 Auto Update को बंद करना बहुत ही आसान है और आप मिनटों में इसको बंद कर सकते हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आप और How To और टेक टिप्स और ट्रिक्स के आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







