बिना इंटरनेट के एक फोन से दूसरे फोन में कैसे भेजें डेटा

ब्लूटूथ का फीचर अब एक आम बात हो चुकी है, लैपटॉप, टैबलेट के अलावा कम कीमत के फोन में भी ब्लूटूथ का फीचर मौजूद रहता है। लेकिन पहली बार मोबाइल फोन लेने पर उसमें दिए गए फीचरों को प्रयोग करना आसान नहीं होता। वैसे तो फोन में ब्लूटूथ को ऑन करना कठिन नहीं है लेकिन अगर आप पहली बार ब्लूटूथ का प्रयोग कर रहें है तो हो सकता है आपको थोड़ी परेशानी हो लेकिन घबराइए मत क्योंकि आज हम आपको फोन में ब्लूटूथ ऑन करने का आसान सा तरीका बताएंगे, फोन चाहें कोई भी सभी में एक जैसी स्टेप फॉलो कर आप ब्लूटूथ ऑन कर सकते हैं।
पढ़ें:कार्बन ए21 और माइक्रोमैक्स ए905 सुपरफोन पिक्सल में से कौन सा स्मार्टफोन लेंगे आप?
- सबसे पहले अपने फोन के मेन मीनू में जाकर सेटिंग का ऑप्शन चूज करें।
- सेटिंग ऑप्शन के अंदर कनेक्टीविटी का ऑप्शन मिलेगा जिसमें क्लिक करें
- कनेक्टीविटी ऑप्शन में वाईफाई, ब्लूटूथ के ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से ब्लूटूथ ऑप्शन पर क्लिक कर उसे ऑन करें।
- ब्लूटूथ ऑन होने के बाद वापस फोन की स्क्रीन में देखें, सिग्नल की तरफ ब्लूटूथ का ब्लू कलर आईकॉन बन कर आएगा।
पढ़ें: कैसे डिलीट करें अपने कंप्यूटर की हिस्ट्री
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








