बिना डेटा खोए कैसे अनलॉक करें स्मार्टफोन?
आजकल के स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए पासकोड, पैटर्न या बायोमेट्रिक लॉक, फेस अनलॉक या फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सिक्योरिटी फीचर दिए जाते हैं। हालांकि, कई बार लोग अपना लॉक पैटर्न या पासकोड भूल जाते हैं और अपने फोन को अनलॉक करने के कई तरीके अपनाते हैं। काफी मशक्कत करने के बाद भी जब फोन अनलॉक नहीं होता तो आखिर में फैक्ट्री रीसेट करने का ऑप्शन चुनते हैं, जिससे उनका सारा डेटा चला जाता है। हालांकि, कुछ आसान तरीके हैं जिनसे आप अपने फोन को बिना डेटा खोए अनलॉक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे

गूगल सर्विस से फोन अनलॉक करें
अगर आपका फोन एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर रन करता है और आप Google के साथ अपने फोन का एकाउंट सिंक किए हुए हैं, तो Google के "फाइंड माई डिवाइस" फीचर की मदद ले सकते हैं। इस फीचर को एक्सेस करने के लिए, किसी अन्य डिवाइस या कंप्यूटर से android.com/find पर जाएं और अपने Google एकाउंट में साइन इन करें। अब आपको अपने फोन का नाम दिख जाएगा, अगर एक गूगल एकाउंट दो या उससे ज्यादा फोन में यूज़ कर रहे हैं वो यहां अलग-अलग फोन के नाम दिख जाएंगे। जिस फोन का लॉक ओपेन करना है उस पर क्लिक करें और "लॉक अनलॉक" ऑप्शन पर जाएं। एक नया पासकोड डालें और आपका फोन अनलॉक हो जाएगा वो भी बिना किसी डेटा को खोए।
सैमसंग फाइंड माई मोबाइल का उपयोग करना
अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन उपयोग करते हैं, तो अपने फोन को Samsung के "फाइंड माई मोबाइल" फीचर की मदद से फोन अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए, किसी दूसरी डिवाइस से findmymobile.samsung.com पर जाएं और अपने सैमसंग एकाउंट के साथ लॉग इन करें। अब अपनी डिवाइस को चुनें और "अनलॉक" ऑप्शन पर क्लिक करें। एक नया पिन सेट करें और आपका फोन अनलॉक हो जाएगा।
आईटयून्स का उपयोग करके आईफोन अनलॉक करें
अगर आप आईफोन यूजर हैं और इसकी मदद से फोन का बैकप सेव रखते हैं। तो आप कंप्यूटर द्वारा iTunes की मदद से फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए, आईफोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करें और iTunes पीसी में ओपेन करें। अब "डिवाइस को सिंक करें" ऑप्शन पर क्लिक करें और "डिवाइस पासकोड को रीसेट करने" का ऑप्शन चुनें। इससे आपका पासकोड रीसेट हो जाएगा और आप नया पासकोड रीसेट कर सकेंगे बिना किसी डेटा को खोए।
इन तरीकों की मदद से आप अपने फोन को बिना डेटा खोए अनलॉक कर सकते हैं ये सभी तरीके आधिकारिक तौर पर अपना सकते हैं इसकी मदद से आपके फोन में हैक और डेटा चोरी होने का खतरा भी नहीं रहेगा। आपकी राय क्या है हमें कमेंट करके बताएं।


Click it and Unblock the Notifications








