Home
How to

क्या आपका iPhone भी हो गया है लॉक? इस ट्रिक से आसानी से करें अपने पासवर्ड को रीसेट

कई बार ऐसा होता है कि दोस्तों और फैमिली के डर से हम अपने फोन का पासवर्ड बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार हम खुद ही भूल जाते हैं कि हमने कौन सा पासवर्ड सेट किया था। ऐसे में आप भी इस मुश्किल में पड़ जाते हैं कि अब आईफोन को अनलॉक कैसे करें?

अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते-करते थक चुके हैं, तो आपको बता दें कि आप भी अपने लॉक हुए फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की भी जरूरत नहीं होगी। बस आपको नीचे दी गई ट्रिक्स को फॉलो करना होगा। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने iPhone फोन को अनलॉक कर सकते हैं।

इन तरीकों से करें iPhone के पासवर्ड को रीसेट

इस ट्रिक को करें फॉलो

इसके लिए आपको अपने लैपटॉप में Dr.Fone एप्लिकेशन ओपन होगा। एप्लिकेशन ओपन करने के बाद आपको आईफोन को लैपटॉप से कनेक्ट करना होगा। अब आपको ऐप पर जाना होगा और यहां दिख रहें स्क्रीन अनलॉक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको स्क्रीन पर दिए गए 3 स्टेप को फॉलो करना होगा। ऐसा करते ही आपका आईफोन अनलॉक हो जाएगा।

लेकिन आपको यहां इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये एक थर्ड पार्टी ऐप है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको इससे जुड़ी टर्म्स एंड कंडीशन, गूगल रिव्यू-रेटिंग को ध्यान से पढ़ें।

Find My iPhone

अगर आपके स्मार्टफोन में Find My iPhone इनेबल किया हुआ है, तो आप इसका इस्तेमाल आईफोन का डेटा रिमोटली हटाने और स्मार्टफोन को रीसेट करने के लिए कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करने से आपका पासकोड भी रिमूव हो जाएगा। इसके बाद आप आईफोन को नए सिरे से सेट कर सकेंगे। आप इस तरीके का इस्तेमाल फोन के चोरी होने पर भी कर सकते हैं।

कम्प्यूटर के इस्तेमाल से भी कर सकते हैं रीसेट

आप Mac या Windows कम्प्यूटर यूज करके भी आईफोन को रीसेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह कैसे किया जा सकता है।

  • इसके लिए पहले iTunes में जाएं।
  • यहां पर अपने आईफोन को रिकवरी मोड में डालें।
  • अब iTunes में रीस्टोर ऑप्शन को टैप करें।

इस तरीके से आपका आईफोन रीसेट हो जाएगा और आप आसानी से नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं। लेकिन इस प्रोसेस से पहले ध्यान रखें कि आप हमेशा अपना बैकअप लेते रहें, नहीं तो आप डेटा भी खो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also tired of facing the problem of iPhone getting locked, then let us tell you that you can also unlock your locked phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X