How to Update Aadhar: आधार कार्ड पर एड्रेस को अपडेट करना चाहते हैं तो ये रहा आसान तरीका

Update Aadhar : आधार कार्ड भारतीयों के लिए सबसे जरूरी आइडेंटी कार्ड डॉक्यूमेंटों में से एक है। यह एक यूनिवर्सल नंबर है जिसकी मदद से कई सर्टिफिकेशन सेवाओं का फायदा आप उठा सकते हैं। आधार कार्ड जो भी डेटा है वो एकदम सही होना चाहिए, अगर कोई डेटा गलत है तो ऐसे में आपको एड्रेस में बदलाव करना पड़ता है, वहीं कोई बच्चा 15 साल की उम्र का हो जाता है तो उसके आधार कार्ड में भी अपडेट की जरुरत होती है।
इसलिए, अगर आप अपने आधार कार्ड में लिखे पते में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आप इसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं। अपने आधार में पता बदलने या अपडेट करने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर लॉगइन करना होगा और 'MY Aadhaar' मेनू के तहत 'Update Your Aadhaar' पर क्लिक करना होगा।
Aadhar card को कैसे अपडेट करें
1- सबसे पहले यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट- https://uidai.gov.in/ को खोलें। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे 'MY Aadhaar' ऑप्शन पर क्लिक करें। अब, 'Update Your Aadhaar' सेक्शन में जाए और Update Address in Your Aadhaar' पर क्लिक करें। इस दौरान आपको एक पेज मिलेगा। यहां अपना आधार कार्ड नंबर भरें, और कैप्चा को एंटर करके इसे वेरीफाई करें।

2- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा जिसके बाद यूआईडीएआई सिस्टम में लॉग इन करने के लिए ओटीपी को भरें। लॉग इन प्रोसेस के बाद आपको यूआईडीएआई (UIDAI) की वेबसाइट पर आधार कार्ड एड्रेस चेंज डैशबोर्ड दिखाई देगा।
3- इस दौरान आपको 'update aadhar online' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब 'आधार डेटा फाइल अपडेट करने के लिए दिखाए गए ऑप्शन से 'Address' चुनें। इसके बाद आपको आधार अपडेट करने के लिए प्रोसीड पर क्लिक करें।
अगर आप अपने चेंज का प्रीव्यू भी कर सकते हैं। चेक करें कि आपके द्वारा दर्ज किए जा रहे सभी डिस्क्रिप्शन अंग्रेजी के साथ-साथ आपकी लोकल भाषा में भी सही हैं। चेक करने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।
4- रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको पेमेंट पोर्टल पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। एड्रेस को अपडेट करने के लिए 50 रुपये पेमेंट करने होंगे। आप UPI, नेट बैंकिंग के जरीए पेमेंट कर सकते हैं।
पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद, आपको एक अपडेटेड रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा। ऑनलाइन एड्रेस अपडेट की स्थिति को ट्रैक करने के लिए आप यूआरएन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications






