Home
How to

आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर, एड्रेस इत्यादि को अपडेट करना हैं, तो ये है बेस्ट तरीका

यदि आप अपने आधार कार्ड पर नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और भाषा सहित अपने डिटेल्स को बदलना चाहते हैं, तो आप Self Service Update Portal (एसएसयूपी) के माध्यम से आवश्यक कार्य कर सकते हैं। SSUP आधार कार्ड होल्डर के लिए एक पोर्टल है जिसका उपयोग Aadhaar Card में एड्रेस को सही करने या अपडेट करने के लिए ऑफिस में आए बिना किया जाता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आधार कार्डधारक अब एक बार में एक से अधिक डिटेल्स को अपडेट कर सकेंगे।

आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर, एड्रेस इत्यादि को अपडेट करना हैं, तो ये है बेस्ट तरीका

यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "एसएसयूपी के माध्यम से अपने डेमोग्राफिक डेटा को ऑनलाइन अपडेट करें" और आगे पोर्टल का लिंक भी शेयर किया है। यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रति अनुरोध 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

आधार कार्ड में ऑनलाइन अपने मोबाइल नंबर, एड्रेस इत्यादि कैसे अपडेट करें

नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बताया है कि आप ऑनलाइन Self Service Update Portal (एसएसयूपी) के माध्यम से कैसे आधार कार्ड को घर बैठे ही अपडेट कर सकते है या नई डिटेल्स जोड़ सकते है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद आपको 'Proceed To Update Aadhaar' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: अब अपनी रिलेवेंट क्रेडेंशियल ऑनलाइन प्रदान करें, इसमें आपका आधार नंबर और कैप्चा शामिल है।

स्टेप 4: अब आपको 'Send OTP' के बटन पर टैप करना होगा।

स्टेप 5: एक बार जब आप 'Send OTP' पर क्लिक करते हैं, तो आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का ओटीपी प्राप्त होगा।

स्टेप 6: ओटीपी दर्ज करें और आपको अपना डेमोग्राफिक डेटा अपडेट करने की अनुमति दी जाएगी।

स्टेप 7: अब इसके बाद आवश्यक परिवर्तन करें और 'Proceed' पर क्लिक करके उन्हें Submit कर दें।

स्टेप 8: आपके द्वारा अनुरोधित परिवर्तनों को अपडेट करने के लिए मांगे गए डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें।

स्टेप 9: सबमिट करें और किए गए बदलावों की समीक्षा करें।

स्टेप 10: अंत में आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) दिया जाएगा। आप इसका उपयोग अपने आधार कार्ड अपडेट प्रोसेस की स्थिति की जांच के लिए कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To update mobile number, address, and more in Aadhaar Card
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X