Home
How to

आधार कार्ड पर घर बैठे मोबाइल नंबर करें अपडेट, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

आधार कार्ड (Aadhar) भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जो कई सरकारी और निजी सेवाओं के लिए आवश्यक होता है। आधार से लिंक मोबाइल नबंर पर OTP की जरूरत पड़ती है, खासकर mAadhaar ऐप और अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए।

अगर आपका रजिस्टर्ड नबंर डीएक्टिवेट हो गया है, तो कई सेवाओं का लाभ उठाना मुश्किल हो सकता है। यहां हम आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट या बदलने की आसान प्रक्रिया बताएंगे।

आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर करें अपडेट

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बदलने का तरीका

अगर आपका रजिस्टर्ड नबंर डीएक्टिवेट हो गया है या आपके पास नहीं है, तो आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको पास के आधार सेंटर जाना होगा। वहां आप अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए UIDAI के डाटाबेस में नया नबंर दर्ज करा सकते हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें

  1. सबसे पहले आधार इनरोलमेंट सेंटर जाएं।
  2. वहां आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म भरकर जमा करें।
  3. इसके बाद बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद आपका नया नंबर अपडेट हो जाएगा।
  4. इस प्रक्रिया के लिए आपको 50 रुपये फीस देनी होगी।
  5. इसके बाद आपको एक acknowlegment स्लिप मिलेगी, जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) होगा।
  6. URN से आप अपने नंबर अपडेट की स्थिति ऑन लाइन ट्रैक कर सकते हैं।

घर बैठे भी कर सकतें हैं अपडेट

अब आपको आधार सेंटर जानें की कोई जरूरत नहीं। India Post Payment Bank (IPPB)के डरिए आप घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको IPPB की ऑफिशियली वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप Service Request में जाएं। Non-IPPB Banking सेक्शन पर क्लिक करें। Doorstep Banking ऑप्शन पर जाएं और 'Aadhar Mobile update' बॉक्स को सेलेक्ट करें। अब फॉर्म को भरें। फॉर्म जमा करने के बाद डाक विभाग आपसे संपर्क करेगा। इसके बाद विभाग का प्रतिनिधि आपके घर आकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करेगा। वेरिफिकेशन होने के बाद आपके आधार में मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
how to update new mobile number in aadhaar card, know all the steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X