डिजिटल रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कार रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे आधिकारिक दस्तावेजों को रखने के लिए सरकार द्वारा जनता के लिए क्लाउड-बेस्ड ऐप डिजिलॉकर (DigiLocker) लॉन्च किया गया था। इसे लोगों को अपने डॉक्युमेंट्स को अपलोड करने के लिए बनाया गया है। इसके बाद अगर आप अपने डॉक्युमेंट्स को कहीं भूल भी जाते हैं तो यह ऐप आपके बहुत काम आएगा। डिजिलॉकर (DigiLocker) में अकाउंट कैसे बनाएं: यदि आपने अभी तक डिजिलॉकर पर अकाउंट नहीं बनाया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बना सकते हैं। स्टेप 1: सबसे पहले आप सरकार की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं। स्टेप 2: अब, पेज के ओपन होने पर आपको दाईं ओर Sign Up का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। स्टेप 3: अब, सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी आदि सबमिट करें और अपना बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें। स्टेप 4: इसके बाद आपके दिए गए नंबर पर OTP आएगा। स्टेप 5: यहां, आप OTP या फिंगरप्रिंट ऑप्शन का उपयोग करके प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। स्टेप 6: अब, आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर लॉग इन कर पाएंगे। DigiLocker पर अपने डॉक्युमेंट कैसे अपलोड करें: स्टेप 1: डिजिलॉकर पर डॉक्युमेंट अपलोड करने के लिए, सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करना होगा और लॉग इन करना होगा। स्टेप 2: ऐप में लॉगिन के बाद सबसे पहले अपलोड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें। स्टेप 3: उसके बाद अपलोड आइकन पर क्लिक करें। स्टेप 4: अब, लोकल ड्राइव से फ़ाइल को सर्च करें और अपलोड करने के लिए Open को सेलेक्ट करें। स्टेप 5: अपलोड की गई फ़ाइल को उसका प्रकार असाइन करने के लिए Select Doc Type पर क्लिक करें। यहां सभी डॉक्युमेंट्स एक साथ दिखाई देंगे। स्टेप 6: अब, डॉक्युमेंट टाइप का चयन करने के बाद, Save पर क्लिक करें। इस तरह आप अपने जितने भी सरकारी दस्तावेज हैं उन्हें एक-एक करके DigiLocker पर अपलोड कर सकते हैं।