Home
How to

Instagram डेस्कटॉप पर फोटो या वीडियो को अपलोड कैसे करें, जानें स्टेप्स

इंस्टाग्राम (Instagram) जो आज दुनिया का सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक हैं। इस प्लेटफार्म पर हम फोटो और वीडियो को शेयर कर सकते हैं तथा एक दूसरे से चैटिंग भी कर सकते हैं। मेटा (पहले फेसबुक) के स्वामित्व वाला प्लेटफार्म इंस्टाग्राम जो हमेशा अपने प्लेटफार्म पर यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम करता रहता है।

Instagram डेस्कटॉप पर फोटो या वीडियो को अपलोड कैसे करें, जानें स्टेप्स

हाल ही में Instagram ने अपने डेस्कटॉप वर्जन पर एक नया फीचर जोड़ा था जिसमें अब यूजर्स फोटो और वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। इससे पहले डेस्कटॉप के माध्यम से यूजर्स इंस्टाग्राम पर फोटो या वीडियो को अपलोड नहीं कर पाते थे। लेकिन अब इनको अपलोड करना आसान हो गया है। तो जानते हैं इसके बारे में कुछ जानकारी और यह भी जानेंगे कि कैसे आप Instagram डेस्कटॉप पर फ़ोटो अपलोड कर सकते हैं।

Instagram डेस्कटॉप वर्जन में फोटो या वीडियो को कैसे अपलोड करें

यदि आप भी अपने लैपटॉप या पीसी के माध्यम से इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो अपलोड करना चाहते हैं, तो आप बेहद आसानी से यह काम कर सकते हैं। इसके लिए हमने नीचे कुछ स्टेप्स बताए हैं जिसको फॉलो करके आप भी डेस्कटॉप वर्जन में फोटोस या वीडियोज को अपलोड कर सकते हैं।

1 - सबसे पहले आपको https://instagram.com/ पर जाना होगा।

2 - इसके बाद आपको ऊपर दाहिनी तरफ + (प्लस) का एक आइकन देखने को मिलेगा।

3 - अब आपको उस प्लस के आइकन पर क्लिक कर देना है।

4 - जैसे ही आप कुछ + के आइकन पर क्लिक करते हैं, तो यहां पर ड्रेग फोटोज एंड वीडियोस हियर या सिलेक्ट फ्रॉम कंप्यूटर का ऑप्शन देखने को मिलेगा, तो अगर आपको कोई फोटो या वीडियो डालनी है तो ड्रैग भी कर सकते हैं या अपने कंप्यूटर में से सेलेक्ट भी कर सकते हैं।

5 - यदि हम किसी फोटो को सेलेक्ट करते हैं तो अपलोड करने से पहले उसकी साइज को हम ठीक कर सकते हैं या एक से ज्यादा फोटो भी जोड़ सकते हैं। अगर साइज कम करनी है तो इसके अंदर तीन ऑप्शन मिलते हैं उस ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।

6 - ऐसा करने के बाद आपको Next पर क्लिक कर देना है।

7 - Next पर क्लिक करने के बाद आपको जैसे मोबाइल एप्लीकेशन में पब्लिश करते हैं वैसे ही डिस्क्रिप्शन डालकर पब्लिश कर देना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to upload photos and videos on Instagram Desktop
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X