एक एंड्रॉयड फोन पर 2 अलग-अलग whatsapp अकाउंट कैसे करें यूज, जानें यहां

WhatsApp सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। बहुत सारे लोगों के पास अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखने के लिए अलग-अलग नंबर होते हैं। लेकिन, कई लोग एक डिवाइस पर वॉट्सऐप के लिए अपने दोनों नंबर का यूज नहीं कर पाते हैं। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कि एक फोन पर दो व्हाट्सएप अकाउंट का यूज कैसे करना है। तो चलिए जानते हैं।
Realme और Samsung जैसे कई एंड्रॉइड फोन में क्लोन या डुअल ऐप फीचर होता है, जो अलग-अलग नामों से उपलब्ध होते हैं। उदाहरण के लिए, सैमसंग फोन यूजर्स को फोन के सेटिंग सेक्शन में एक "डुअल मैसेंजर" फीचर मिलेगा, जिसे वे इनेबल कर सकते हैं और डिवाइस अपने आप एक डुप्लीकेट ऐप बना देगा। रियलमी, वनप्लस और ओप्पो यूजर्स को भी सेटिंग में ऐप क्लोनर फीचर मिलेगा। वीवो फोन में ऐप क्लोन होता है और शाओमी फोन में सेटिंग मेन्यू में डुअल ऐप्स फीचर होता है।
क्लोन या डुअल ऐप के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने स्मार्टफोन पर किसी भी ऐप के डुप्लीकेट एप्लिकेशन बना सकते हैं। तो, यह सिर्फ व्हाट्सएप के लिए नहीं है। कोई भी फेसबुक के लिए भी इसका यूज किया जा सकता है।

अगर आपको अपने फोन पर क्लोन या डुअल ऐप फीचर नहीं मिल रहा है, तो आप बस दिए गए एप्लिकेशन को इंस्टॉल कर सकते हैं। यह एक आजमाया और परखा हुआ ऐप है। तो चलिए जानते हैं।
1 - Android यूजर्स Google Play Store से "Parallel App और डुअल ऐप क्लोनर" इंस्टॉल कर सकते हैं।
2 - अब, आपको कुछ बेसिक परमिशन देने की जरुरत होगी, जैसे इंफॉर्मेशन एक्सेस , फोन स्टोरेज और बहुत कुछ।
3 - किसी ऐप को जोड़ने के लिए + बटन पर टैप करें। यह पहले से ही व्हाट्सएप और फेसबुक ऐप को प्रदर्शित करता है। तो, आप सिर्फ व्हाट्सएप पर क्लिक कर सकते हैं।
4 - यह तुरंत एक डुप्लीकेट व्हाट्सएप ऐप खोलेगा और आपसे अपना अकाउंट सेट करने के लिए कहेगा।
5 - आपको एक लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा और मैसेजिंग ऐप के नियमों और शर्तों से सहमत होना होगा, जो कि लॉगिन की सामान्य प्रक्रिया है।
6 - अपना फोन नंबर और वेरिफाई पिन कोड दर्ज करें जो आपको SMS पर मिलेगा। आप कॉल पर कोड प्राप्त करना भी चुन सकते हैं।
7 - अगर आप पुराने अकाउंट में लॉग इन कर रहे हैं तो अब आपको बैकअप को पुनर्स्थापित करने के लिए कहा जाएगा।
8 - शुरुआत करने के लिए अपना प्रोफाइल नाम और अन्य डिटेल्स दर्ज करें। अब आप दो अलग-अलग व्हाट्सएप का यूज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications








