Home
How to

पुराने स्‍मार्टफोन को कार डैशकैम की तरह कैसे यूज़ करें?

By Roith

कार में डैशकैम न सिर्फ आपकी अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी है बल्‍कि कानूनी कार्यवाही से बचने का तरीका भी है, अक्‍सर लोग कार से टक्‍कर हो जाने पर गलत क्‍लेम की डिमांड करते हैं अब अगर आपके पास इससे जुड़ा कोई सबूत नहीं है तो चाह कर भी आप कुछ नहीं कर सकते।

बड़े-बड़े मैट्रो शहरों में आए दिन कार एक्‍सीडेंट से जुड़ी घटनाए X और दूसरे सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म में देखने को मिलती रहती है जिसमें या तो खुद की गलती से किसी दूसरे को नुकसान पहुंचता है या फिर सामने वाले की गलती की वजह से आपकी कार को नुकसान पहुंचता है।

पुराने स्‍मार्टफोन को कार डैशकैम की तरह कैसे यूज़ करें?

वैसे बाजार में ढेरों डैशकैम के ब्रांड मिल जाएंगे जिन्‍हें आप अपनी कार में लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास एक पुराना स्‍मार्टफोन है जिसे यूज़ नहीं करते या फिर नया फोन लेने जा रहे हैं तो पुराने फोन को बेचने की बजाए उसे डेशकैम में बदल सकते हैं।

स्‍मार्टफोन को डैशकैम में कैसे बदले?

फोन को डैशकैम में बदलने के लिए गूगल प्‍ले स्‍टोर या फिर आईफोन यूज़र है तो एपल स्‍टोर में जाकर कोई भी डैशकैम की एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर लें। Navmii AI Dashcam एक ऐसी ही मोबाइल ऐप है जिसे फ्री में यूज कर सकते हैं, चलिए जानते हैं ऐप को कैसे यूज़ करें और इसमें कौन-कौन से फीचर मिलते हैं।

1- सबसे पहले फोन में ऐप को इंस्‍टॉल कर लें, ऐप के होम पेज में आपको नीचे की ओर Start का ऑप्‍शन मिल जाएगा उस पर क्‍लिक करें।

2- इसके बाद आपको टर्म एंड कंडीशन का पेज दिखेगा जिसे पढ़ने के बाद नीचे दिए गए AGREE ऑप्‍शन पर क्‍लिक कर दें

3- AGREE पर क्‍लिक करने के बाद आपको फोन की कुछ परमीशन देनी होगी जैसे कैमरा, लोकेशन और माइक्रोफोन, इसके लिए नीचे दिए गए AUTHORISE ऑप्‍शन पर क्‍लिक कर दें।

4- सारी परमीशन देने के बाद अब अपने फोन को कार के डैशबोर्ड में या फिर ऐसी पोजीशन में लगा दे जैसे डेशकैम लगाते हैं।

5- अब जब भी कार ड्राइव पर निकले एप ओपेन करके रिकॉर्डिंग ऑन कर दें

6- रिकॉर्डिंग में टाइम के साथ कार की स्‍पीड और लोकेशन दोनो सेव होते रहेंगे, बस फोन की बैटरी न खत्‍म हो जाए इसके लिए फोन को कार के यूएसबी से चार्ज करते रहें।

इस तरह से आपका पुराना फोन डैशकैम की तरह काम करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Help of Navmii AI Dashcam app, you can easily convert your smartphone into a dash cam to record your drives and capture any incidents on the road.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X