यूट्यूब वीडियो में AI वॉयस का प्रयोग कैसे करें?
यूटयूब वीडियो बनाना चाहते हैं लेकिन वॉयस देने में दिक्कत हो रही है तो AI की मदद से आप अपनी पसंद की आवाज में यूट्यूब वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सॉफ्टवेयर प्रयोग किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सॉफ्टवेयर के बारे में और देखते हैं इसकी मदद से कैसे अपने यूट्यूब वीडियो को और बेहतर बना सकते हैं।

1. टेक्स्ट-टू-स्पीच (TTS) सर्विसेज़:
कुछ ऑनलाइन टेक्स्ट-टू-स्पीच सर्विस है जो टेक्ट को आवाज़ में बदल सकती है। ये रहे कुछ बेस्ट ऑप्शन
- अमेज़न पोली
- आईबीएम वॉटसन टेक्स्ट टू स्पीच
- गूगल क्लाउड टेक्स्ट-टू-स्पीच
इन सर्विसेज की मदद से जनरेट की गई आडियो फ़ाइलें डाउनलोड कर सकते हैं जिन्हें बाद में आप अपने यूट्यूब वीडियो में यूज कर सकते हैं।
2. AI वॉयस जेनरेशन सॉफ्टवेयर:
कुछ सॉफ्टवेयर हैं जो खासतौर से टेक्स्ट से AI आवाज़ बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं उन्हें भी प्रयोग कर सकते हैं।
- मर्फ एआई वॉयस रीडर
- नेचुररीडर एआई
- टेक्स्टो टॉक
इन टूल्स की मदद से आप टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं या टेक्स्ट इम्पोर्ट कर सकते हैं इसके बाद एक AI आवाज़ को अपने वीडियो के हिसाब से चुन सकते हैं और आडियो फ़ाइल जेनरेट कर सकते हैं जिन्हें बाद में आप अपने वीडियो में उपयोग कर सकते हैं।
3. AI वॉइस असिस्टेंट:
AI वॉइस असिस्टेंट का काम ऑडियो जनरेट करना नहीं है फिर भी अमेज़न अलेक्सा, गूगल असिस्टेंट जैसे AI असिस्टेंट भी टेक्स्ट से ऑडियो बना सकते हैं जिसे आप रिकॉर्ड कर वीडियो में उपयोग कर सकते हैं।
4. AI वीडियो वॉइस जेनरेटर्स:
कुछ वीडियो क्रिएशन/एडिटिंग टूल्स जैसे सिनथेसिया, मर्फ आदि में बिल्ट-इन AI आवाज़ जेनरेशन क्षमताएं हैं।
चाहे जिस भी तरीके का उपयोग करें, इस बात का ध्यान रखें आप नियम एवं शर्तों और किसी भी आवाज़/आडियो का उपयोग बिना कॉपीराइट के करें। इसके अलावा, वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताएं कि आप एक AI-जेनरेटेड आवाज़ का उपयोग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








