एंड्रायड फोन को कैसे बनाए पीसी ब्लूटूथ माउस?
अगर आप लैपटॉप के लिए नया ब्लूटूथ माउस लेने की सोच रहे है तो जरा रुकिए, आप चाहे तो अपने फोन को माउस की तरह यूज़ कर सकते हैं। ये ट्रिक आप ऐसे समय में यूज़ कर सकते है जब आपके पास माउस न हो जैसै कहीं ट्रैवल कर रहे है या फिर माउस ले जाना भूल गए हैं। चलिए जानते हैं किस तरह से स्मार्टफोन को एक ब्लूटूथ माउस की तरह यूज किया जा सकता है।

1. ब्लूटूथ चेक करें
सबसे पहले इस बात को सुनिश्चित कर लें जो भी पीसी आप यूज़ कर रहे हैं उसमें ब्लूटूथ सपोर्ट हो, सभी लैपटॉप में ब्लूटूथ का फीचर होता है लेकिन कुछ पीसी में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं होती इसलिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दोनों डिवाइस में चेक कर लें।
2. ब्लूटूथ एक्टीवेट करें
इसके लिए अपने एंड्रॉइड फोन की, सेटिंग्स > ब्लूटूथ पर जाएं और ब्लूटूथ ऑन कर दें, इसी तरह से अपने पीसी या लैपटॉप पर, ब्लूटूथ ऑन कर दें।
3. रिमोट माउस ऐप इंस्टॉल करें
अब अपने एंड्रायड फोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर थर्ड पार्टी ब्लूटूथ माउस ऐप इंस्टॉल कर लें।
कुछ पॉपुलर माउस ऐप
-Remote Mouse
- WiFi Mouse
इन दोनों में से हम रिमोट माउस को यूज़ करने की स्टेप बता रहे हैं।
4- रिमोट माउस ऐप को फोन में ओपेन करें और अपने पीसी में रिमोट माउस की ऐप इंस्टॉल कर लें। डाउनलोड लिंक पाने के लिए फोन की स्क्रीन में अपनी मेल आईडी भरनी होगी, उसी मेल पर डाउनलोड करने की लिंक मिल जाएगा।
5- इसके बाद अपने पीसी में ऐप को इंस्टॉल कर ले और पीसी की फायरवॉल और जो भी दूसरी परमीशन देनी पड़ती है वो सभी परमीशन एलाउ कर दें।
6- अब अपने पीसी और मोबाइल को सेम वाई-फाई नेटर्वक या फिर ब्लूटूथ से कनेक्ट कर लें। अब आपका फोन एक ब्लूटूथ माउस की तरह काम करेगा।
7- मोबाइल एप की मदद से माउस की ट्रैकिंग स्पीड, स्क्रॉलिंग स्पीड, लेफ्ट और राइट क्लिक भी सेट कर सकते हैं।
एंड्रायड के अलावा आईफोन में भी माउस की ऐप इंस्टॉल की जा सकती है, वैसे ज्यादातर इस तरह की ऐप में कोई अलग स्टेप फॉलो करने की जरूरत नहीं लेकिन कुछ ऐप पेड होती है यानी माउस के सभी फीचर यूज करने के लिए हो सकता है आपको ऐप का प्रो वर्जन खरीदना पड़े।


Click it and Unblock the Notifications








