दिल्ली कोरोना ऐप का इस्तेमाल करके अस्पतालों में खाली कोविड-19 बेड्स का पता कैसे करें
भारत में आजकल कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी तेज़ी से फैल रही है। इस वजह से अस्पतालों में बेड्स को बुरा हाल हो रखा है। कई राज्यों के कई अस्पतालों में इतने मरीज हैं, कि बेड्स काफी कम पड़ रहे हैं। इन्हीं राज्यों मे से एक दिल्ली भी है। दिल्ली में बडेभी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने ऐसी तबाही मचाई है कि अस्पतालों में बेड्स कम पड़ गए हैं।

दिल्ली कोरोना ऐप
दिल्ली का ऐसा हाल पिछले साल भी हुआ था जब कोरोना वायरस की पहली लहर चल रही थी। उस वक्त दिल्ली सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया था, जिसका नाम Delhi Corona App था। यह ऐप मरीजों को COVID-19 के बेड्स ढूंढने में मदद करता है। इस ऐप के जरिए मरीज दिल्ली के अस्पतालों में मौजूद साधारण COVID-19 बेड, COVID-19 ICU बेड्स (बिना वेंटीलेटर्स के), COVID-19 ICU बेड्स (वेंटीलेटर्स के साथ).
इसका मतलब है कि दिल्ली सरकार द्वारा बनाया गया दिल्ली कोरोना ऐप लोगों को घर से ही यह पता करने में मदद करता है कि दिल्ली के किस अस्पताल में कोविड-19 के कौन-से बेड्स खाली हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इस ऐप का इस्तेमाल कैसे करना है और कैसे दिल्ली में कोविड-19 के बेड्स ढूंढने हैं।
ऐसे ढूंढे कोविड-19 बेड्स
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से दिल्ली सरकार के इस ऐप को डाउनलोड करें।
स्टेप 2: ऐप डाउनलोड होने के बाद, ऐप को नोटिफिकेशन भेजने के अनुमति दें, ताकि आपको हर हमेशा अपडेट मिलती रहे।
स्टेप 3: आपको अपने फोन के होम स्क्रीन पर ही कोविड-19 बेड्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।
स्टेप 4: आपको फोन के होम पेज पर साधारण COVID-19 बेड, COVID-19 ICU बेड्स (बिना वेंटीलेटर्स के), COVID-19 ICU बेड्स (वेंटीलेटर्स के साथ) इन तीनों तरह के कोविड-19 बेड्स की जानकारी मिल जाएगी।
तीन रंगों से चलेगा पता
Delhi Corona App में अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता को दर्शाने के लिए तीन रंगों का इस्तेमाल किया गया है। पहला रंग ग्रीन यानि हरा है, जो कोविड-19 बेड्स की उपलब्धता दर्शाता है। दूसरा रंग येलो यानि पीला है, जो कोविड-19 बेड्स की सीमित उपलब्धता को दर्शाता है। वहीं तीसरा रंग रेड यानि लाल है, जो कोविड-19 बेड्स की उपलब्धता ना होने का प्रतीक है।


Click it and Unblock the Notifications








