Home
How to

एंड्राइड फोन में गेस्‍ट मोड कैसे करें एक्‍टिवेट?

By Roith

अगर आप अपने बच्‍चों को बिना किसी झिझक के अपना फोन गेम खेलने के लिए दे देते हैं या फिर कॉल और सोशल मीडिया के लिए दे देते हैं तो शायद ये उनके मानसिक विकास में बाधा डाल सकता है। इसी तरह से अगर किसी अंजान व्‍यक्ति को कुछ समय के लिए अपना फोन देना चाहते हैं साथ ही आपकी प्राइवेसी भी बनी रहे इसके लिए आपके फोन में दिया गया गेस्‍ट मोड सबसे बेस्‍ट तरीका है।

गेस्ट मोड आपके फोन पर एक अलग और सुरक्षित विंडो प्रोवाइड करता है या कहें अलग स्‍पेस प्रोवाइड करता है। जहां आप लिमिटेड ऐप्स और फीचर्स यूज कर सकते हैं। इसकी मदद से आपकी निजी जानकारी किसी और के हाथ नहीं लग पाती।

एंड्राइड फोन में गेस्‍ट मोड कैसे करें एक्‍टिवेट?

गेस्ट मोड का यूज करने के लिए, सबसे पहले आपको इसे एक्‍टिवेट करना होगा। इसके लिए, फोन की सेटिंग्स > सिस्टम > मल्टीपल यूज़र्स में जाएं और "गेस्ट" स्विच को ऑन करें। अब आपको गेस्ट आइकन पर टैप करके नए गेस्ट सेशन में इंटर कर सकते हैं।

गेस्ट मोड में, आपको लिमिटेड ऐप्स और सुविधाएं जैसे वेब ब्राउज़िंग, मीडिया प्लेयर, कैमरा का एक्‍सेस मिल पाएगा। आपके मेन फोन पर मौजूद पर्सनल डेटा, ऐप्स और सेटिंग्स गेस्ट मोड में नहीं दिखेंगे। इस तरह से आप अपना फोन किसी भी व्यक्ति या फिर बच्‍चों को गेस्ट मोड में उपयोग करने के लिए दे सकते हैं।

बस ध्यान रहे कि गेस्ट मोड में किसी भी डेटा या ऐप की सिक्‍योरिटी कुछ हद तक ही होती है। इसलिए अपने फोन को किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में कभी भी न दें। पर्सनल सिक्‍योरिटी के लिए सबसे अच्‍छे ऑप्‍शन फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक सिक्‍योरिटी फीचर होते हैं।

गेस्ट मोड एक बेहतरीन फीचर है जो आपको अपने फोन पर पर्सनल डेटा और जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसका यूज करके आप अपने पर्सनल डेटा की सिक्‍योरिटी को और बढ़ा सकते हैं। अगर आपके एंड्रॉयड फोन में गेस्ट मोड का फीचर उपलब्ध नहीं है, तो आप ये ऑप्‍शन भी अपना सकते हैं।

1. दूसरा यूजर अकाउंट बनाए: कई एंड्रॉयड फोन आपको एक से अधिक यूज़र अकाउंट बनाने की परमीशन मिलती है यानी आप ड्युल एकाउंट यूज कर सकते हैं। आप किसी 'गेस्‍ट' के रूप में एक नया अकाउंट बना सकते हैं और उसमें लिमिटेड ऐप्स और फीचर उपलब्ध करा सकते हैं।

2. अलग प्रोफाइल बनाएं: आप किसी थर्ड पार्टी ऐप का उपयोग करके अपने फोन पर एक अलग गेस्ट प्रोफाइल बना सकते हैं। ये आपकी मेन प्रोफाइल से अलग होगा और आप उसे कस्टमाइज़ कर गेस्ट उपयोग के लिए सेट कर सकते हैं।

3. सिक्योर फोल्डर का उपयोग करें: कई एंड्रॉयड फोन सुरक्षित फोल्डर की सुविधा देते हैं जो पासवर्ड/बायोमेट्रिक द्वारा सुरक्षित होती है। अपनी निजी जानकारी को इस फोल्डर में रख सकते हैं।

4. गेस्ट यूज़र के लिए अलग लॉकर ऐप्स यूज करें: फाइल लॉकर, गैलरी लॉकर जैसे ऐप्स आपको अलग पासवर्ड लगाकर अपनी फाइलें/फोटो छिपाने का ऑप्‍शन देते हैं। किसी को भी अपना फोन देने से पहले आप अपनी निजी जानकारी सिक्‍योर रख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Safeguard your sensitive data by utilizing Android's guest mode, which provides a restricted environment for sharing your device safely, shielding your personal apps and information from prying eyes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X