कॉलिंग के साथ धडल्ले से चलाए Internet, बस आपको करना होगा ये काम, यहां जानिए
How To Use Internet While On A Call: कॉल पर बात करते समय क्या आपका भी Internet काम नहीं करता है। अक्सर ऐसा होता है कि, कॉल पर बात करते समय अगर हमें ऑनलाइन कुछ जरूरी देखना हो तो हम देख नहीं पाते, क्योकिं हमारा इंटरनेट उस दौरान काम नहीं करता है। ऐसे में अगर ऑनलाइन कुछ जरूरी काम हो तो कॉल काटना ही पड़ता है।
इतना ही नहीं लोगों को कॉल के दौरान ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आपके इन समस्याओं का समाधान हो चुका है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने फोन कर सकते हैं और इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं।

कॉलिंग के धड़ल्ले से चलाए इंटरनेट-
अब आप भी कॉलिंग के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। हमारे द्वारा बताए गए सेटिंग को अपने फोन में करके आप भी धड़ल्ले से इंटरनेट का यूज कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना होगा।
- अब आपको स्मार्टफोन की सेटिंग में सिम एंड नेटवर्क सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अब आप सिम के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप जिसकी सेटिंग चेंज करना चाहते हैं, उस सिम को सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपको स्क्रॉल करते हुए नीचें की तरफ आना होगा।
- अब access point names के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके आगे इंटरनेट के ऑप्शन पर जाएं, और स्क्रॉल करते हुए bearer के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद LTE के ऑप्शन पर क्लिक करें। एलटीई के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको ओके पर टैप करना है।

इस सेटिंग के बाद अब आप कॉलिंग के दौरान भी इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। इतना ही नहीं आप ऑन कॉल वॉट्सऐप चेक करने से लेकर गूगल जैसे ब्राउजर्स पर कुछ भी सर्च कर सकते हैं। साथ ही साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कॉल के दौरान इजली कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications