एंड्रायड जैली बीन में दिए गए 10 शार्टकट

एंड्रायड वर्जन में इस समय सबसे लेटेस्ट एंड्रायड जैली बीन ओएस है। क्या आप जानते हैं जैली बीन में कई ऐसे शार्टकर्ट दिए गए हैं जिनकी मदद से आप को होम पेज के अंदर जाने की कोई जरूरत नहीं।
जैसे अगर आपको टैबलेट या फिर फोन में कैमरा ऑन करना है तो इसके लिए लॉक की में लेफ्ट की ओंर स्वाइप कर दें। डायरेक्ट कैमरा ऑन हो जाएगा। इसी तरह सभी कमांड देने के लिए अलग अलग शार्टकट मौजूद हैं। आईए देखते हैं कैसे प्रयोग करें इन शार्टकट की को।
अगर आप अपनी पसंदीदा एप्लीकेशन का फोल्डर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए एप्लीकेशन को ड्रेग कर हो स्क्रीन में फोल्डर बना सकते हैं।
होम स्क्रीन से डायरेक्ट कैमरा ओपेन करने के लिए आप राइट से लफ्ट की ओर स्वाइप करें।
अगर आपको स्पोर्ट, फ्लाइट और ट्रेफिक से जुड़े अपडेट देने हैं तो इसके लिए आप गूगल नाओं का सहारा ले सकते हैं, जिससे एक ही जगह आपको सभी चीजें मिल जाएंगी।
पिन स्पीड डॉयल की मदद से आप अपने पसंदीदा कांटेक्ट को पिन कर सकते हैं जिससे बार-बार सभी कांटेक्ट ओपेन करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती बस स्क्रीन में सीधे कांटेक्ट डायल कर सकते हैं।
अगर आपको डायरेक्ट गूगल सर्च करना है तो इसके लिए जैली बीन डिवाइस की होम स्क्रीन में जाकर नीचे से ऊपर की ओंर स्वाइप करें ।


Click it and Unblock the Notifications








