Home
How to

Netflix का ‘Downloads for You’ फीचर क्या है..?

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट किया है। जो है 'Downloads for You', कंपनी ने सोमवार को इस फीचर का ऐलान किया। बता दें कि ये नया फीचर नेटफ्लिक्स के पुराने फीचर स्मार्ट डाउनलोड्स जैसा है।

Netflix का  ‘Downloads for You’ फीचर क्या है..?

कंपनी ने डाउनलोड्स फॉर यू को ग्लोबली एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया। नेटफ्लिक्स का कहना है कि बहुत जल्द इसे आईओएस यूजर्स के लिए भी एवेलेबल करा दिया जाएगा। यह नेटफ्लिक्स की ओर से यूजर्स के लिए आसानी से नया कंटेंट खोजने और इसे जल्दी देखने की कोशिश है।

क्या है डाउनलोड्स फॉर यू

ये फीचर काफी हद तक स्मार्ट डाउनलोड्स जैसा है। फर्क सिर्फ इतना है कि स्मार्ट डाउनलोड्स में आपकी उस सीरीज का अगला एपिसोड डाउनलोड होता है जिसे आप देख रहे हैं। जबकि नए फीचर के तहत आपको आपकी पसंद के मुताबिक कंटेट डाउनलोडिंग के लिए शो होगा।

मान लीजिए आप एक्शन सीरीज़ पसंद है और आप इसी तरह की किसी मूवी या सीरीज़ को देख रहे हैं तो डाउनलोड्स फॉर यू में आपको इससे मिलती जुलती सीरीज या मूवीज़ रिकेमेंड की जाएगी। नेटफ्लिक्स के मुताबिक, कंटेंट अपने आप डाउनलोड होगा और यह यूजर की पसंद को देखते हुए होगा।

डेटा लिमिट चुनें

इस फीचर की खासियत है कि यूजर्स डाउनलोड्स फॉर यू फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्राथमिकता के मुताबिक डेटा लिमिट को चुन सकेंगे। फीचर को इनेबल करने पर 1GB, 3GB, या 5GB तक डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा। उम्मीद है कि इंटरनेट कनेक्शन नहीं होने पर भी आप डाउनलोड्स को देख सकेंगे।नेटफ्लिक्स ने बताया है कि यह दो स्टेप का प्रोसेस है।

कैसे करें फीचर का इस्तेमाल?

सबसे पहले, डाउनलोड्स टैब में जाएं है और Downloads for You पर क्लिक करें।
इसके बाद कंटेंट की अमाउंट को सिलेक्ट करें। जिसे आप अपने डिवाइस में डाउनलोड करना चाहते हैं. (1GB, 3GB, या 5GB)

आखिर में, टर्न ऑन करें

नेटफ्लिक्स ने कहा कि वह iOS पर जल्द ही फीचर को टेस्ट करना शुरू कर देगा। इस तरह से आप नेटफिलिक्स के इस नए फीचर का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा भी नेटफिलिक्स ने एक नया फीचर कुछ दिन पहले यूज़र्स के लिए लॉन्च किया था। उस फीचर का नाम Shuffle Play फीचर है।

इस फीचर के बारे में बात करते हुए नेटफिलिक्स ने बताया है कि आपको Shuffle Play फीचर का इस्तेमाल करने के बाद आपकी वो सारी चीजें सफ़ल हो जाएगी जो आप देखते हैं और जिसे आप पसंद करते हैं। उसके बाद नेटफिलिक्स टीवी में भी आपको वहीं सारी चीजें देखने में मदद करेगा जो आप ज्यादातर देखना पसंद करते हैं या देखते हैं। अगर आप फिर से अपने नेटफिलिक्स अकाउंट को Shuffle कर देंगे तो आपके अकाउंट का प्रीफिरेंस भी बदल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Video streaming platform Netflix has rolled out a new feature for its users. Which is 'Downloads for You', the company announced this feature on Monday. Explain that this new feature is like Netflix's old feature Smart Downloads.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X