अपने एंड्रॉयड फोन में कैसे बनाएं ट्विटर एकाउंट

ट्विटर इंटरनेट पर अपनी बात रखने का सबसे पॉपुलर मीडियम बन चुका है, नेता हो अभिनेता या फिर आम आदमी सभी लोग ट्विटर में एक दूसरे की बुराई और भालाई करते रहते हैं ऐसे में भला आप क्यों ट्विटर से दूर रहें। एंड्रॉयड फोन में वैसे तो ट्विटर का डिफाल्ट आईकॉन मौजूद रहता है लेकिन फिर भी लोग इसमें एकाउंट नहीं बना पाते। आज हम आपको मोबाइल में ट्विटर प्रयोग करने के लिए कुछ आसान सी टिप्स बताएंगे।
पढ़ें:पानी से कैसे बचाएं अपना लैपटॉप?
स्टेप 1: सबसे पहले गूगल प्ले में जाकर अपने फोन में ट्विटर एप्लीकेशन डाउनलोड करें। (गूगल प्ले)
या फिर पीसी में ट्विटर पेज को ओपेन करें और Join For Free लिंक को सलेक्ट कर उसमें अपना फोन नंबर डालें।
स्टेप 2: फोन नंबर डालने के बाद नीचे एरिया कोड डालकर सेव कर दें। सारी जानकारी सेव करने के बाद आपके मोबाइल में ट्विटर के द्वारा एक लिंक आएगा।
स्टेप 3: ट्विटर द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करें और अपना एक नया एकाउंट बनाएं। एकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले साइन अप बटन पर क्लिक करें साइनअप पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फार्म ओपेन हो जाएगा जिसमें नेम, यूजर नेम, ईमेल एड्रेस और पासवर्ड इंटर करना होगा।
स्टेप 4: जब पूरा फार्म भर जाए तो उसे सबमिट कर दीजिए, सबमिट करने के बाद आपकी मेल में एक कंफर्मेशन मेल आएंगी जिसे एप्रूव करने के बाद आप फोन में अपना एकाउंट ओपेन कर सकते हैं।
पढ़ें: टूथपेस्ट से कैसे रिपेयर करें सीडी
कैसे पोस्ट करें ट्विट
- सबसे पहले ट्विट के आइकॉन पर क्लिक करें
- ध्यान रहें आप ट्विटर पर केवल 140 शब्द ही लिख सकते हैं।
- जब अगर आपके शब्द 140 से अधिक हुए तो नीचे दिए गए नंबर -1 से अधिक होने लगेंगे।
- अगर आप चाहे तो नीचे दिए गए छोटे से कैमरे आइकॉन में क्लिक करके अपने ट्विट में मैसेज भी अटैच कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








