iPhones पर WhatsApp यूजर्स पिक्चर-इन-पिक्चर का यूज कैसे करें, जाने यहां

WhatsApp अपने एंड्रॉइड, आईओएस और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए लगभग हर महीने नए ऐप अपडेट जारी करता है। नए अपडेट के साथ प्लेटफॉर्म यूजर्स की प्राइवेसी और एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी इम्प्रूवमेंट और नये फीचर जारी करता है। इस महीने जारी किए गए अपने लेटेस्ट अपडेट में WhatsApp ने आखिरकार iOS यूजर्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड रोलआउट कर दिया है। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड अब यूजर्स को एक साथ व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान अन्य ऐप ओपन और यूज करने का परमिशन देगा।
आईओएस (iOS) में वर्जन 23.3.77 के फीचर के मुताबिक, व्हाट्सएप ने खुलासा किया है कि आईओएस पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) मोड के सपोर्ट के साथ, यूजर्स अब वीडियो को रोके बिना व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान मल्टीटास्क कर सकेंगे। पिक्चर-इन-पिक्चर (PIP) मोड कोई नया फीचर नहीं है क्योंकि यह Android ऐप के लिए WhatsApp के लिए पहले से ही मौजूद है। हालाँकि, iOS यूजर्स के लिए, व्हाट्सएप पिछले साल से PIP मोड पर काम कर रहा है और दिसंबर में इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।
IOS के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड कैसे काम करता है
अगर आप वीडियो कॉल के दौरान WhatsApp App से बाहर निकलते हैं तो पिक्चर-इन-पिक्चर मोड अपने आप सक्रिय हो जाएगा। व्हाट्सएप यूजर्स को वीडियो कॉल को रोकने की भी परमिशन देता है, अगर वे कुछ समय के लिए चाहते हैं तो। हालाँकि पिक्चर-इन-पिक्चर मोड शुरू नहीं होता है, तो अपने व्हाट्सएप को अपडेट करें या सभी जरुरी सेटिंग्स को सपोर्ट करने के लिए सेटिंग्स में ऐप की परमिशन की जाँच करें।

IPhone में नया व्हाट्सएप फीचर
पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के अलावा, WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए कुछ और फीचर भी जारी किए हैं। चलिए जानते हैं।
1 - डॉक्यूमेंट के लिए कैप्शन
व्हाट्सएप अब यूजर्स के डॉक्यूमेंट को भेजने से पहले कैप्शन जोड़ने का परमिशन देता है। फोटो, वीडियो या Gifs के लिए कैप्शन जोड़ने के समान, यूजर्स अब इंडिविजुअल या ग्रुप चैट में अपने कांटेक्ट को भेजने से पहले डॉक्यूमेंट में कैप्शन जोड़ सकेंते हैं।
2 - लंबे ग्रुप टॉपिक और डिटेल्स के लिए सपोर्ट
ग्रुप के लिए यूजर्स अब लंबे टॉपिक या ग्रुप डिटेल्स जोड़ सकते हैं। व्हाट्सएप ग्रुप डिस्क्रिप्शन को 512 कैरेक्टर से बढ़ाकर 2048 कैरेक्टर कर रहा है।
अपना अवतार कैसे बनाएं
1 - सबसे पहले वॉट्सऐप सेटिंग में जाएं।
2 - अवतार > अपना अवतार बनाएं पर टैप करें।
3 - अब अपना अवतार बनाने के लिए स्टेप्स को फॉलो करें और फिर Done पर टैप करें।
4 - आपके अवतार को व्हाट्सएप पर आपकी प्रोफाइल फोटो दिखाई देगी।
5 - सेटिंग में जाएं।
6 - अपनी प्रोफाइल फोटो > एडिट करें > एडिट करें पर टैप करें।


Click it and Unblock the Notifications








