क्या आप अपने लैंडलाइन नंबर से व्हाट्सऐप चलाते हैं...?
WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। WhatsApp अपने जान-पहचान के लोगों से संपर्क या बातचीत करने के लिए करने के लिए सबसे बेस्ट प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के साथ यूजर्स वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास व्हाट्सऐप को सपोर्ट करने वाला डिवाइस, इंटरनेट और मोबाइल नंबर होना काफी जरुरी होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सऐप को लैंडलाइन नंबर से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूजर्स अपना निजी नंबर छुपाने के लिए WhatsApp को लैंडलाइन नंबर से चला सकते हैं। हाल ही में WhatsApp ने बिज़नेस ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से बिज़नेस हाउस अपने ग्राहकों से संपर्क कर सकते हैं। साथ छोटे बिज़नेसमैन अपने WhatsApp अकाउंट को मोबाइल नंबर की जगह लैंडलाइन नंबर से चलाकर अपना बिजनेस आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बिजनेसमैन को अपने निजी मोबाइल नंबर से WhatsApp चलाने की जरुरत नहीं होगी।
WhatsApp के लिए लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल
इस बिजनेस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप बिज़नेस ऐप को इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद अपने मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप या व्हाट्सऐप सपोर्ट करने वाले डिवाइस पर ऐप को खोलना होगा। ऐप खोलने के बाद WhatsApp ऐप आपको कंट्री कोड चुनने के लिए कहेगा। जिसके बाद आपको अपने डिवाइस में 10 आंकड़ों वाला मोबाइल नंबर डालना होगा। यूजर्स इस ऑप्शन में अपना लैंडलाइन नंबर भी डाल सकते हैं।
बता दें, ऐप में वैरिफिकेशन एसएमएस या कॉलिंग के ज़रिए होगा। क्योंकि आपने लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल किया है। इसलिए आपको "Call Me" का ऑप्शन चुनना होगा, जिसके बाद लैंडलाइन नंबर पर कॉल आएगा जो आपको 6 आंकड़ों वाला वैरिफिकेशन कोड बताएगा। यूजर को वह वैरिफिकेशन कोड ऐप में डालना होगा। इसके बाद व्हाट्सऐप अकाउंट लैंडलाइन नंबर पर सेटअप होने लगेगा, जिसके बाद आप ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








