Home
How to

फोन को पीसी में माइक्रोफोन की तरह कैसे यूज करें?

By Roith

आज के समय में, हमारे पास कई गैजेट हैं जिनका उपयोग हम कम्प्यूटिंग के लिए करते हैं। हम में से कई ऐसे लोग है जिनके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है लेकिन स्‍मार्टफोन जरूर होगा। अगर आप एक क्रिएटर हैं और अपनी ऑडियो क्‍वालिटी को और बेहतर करना चाहते हैं तो इसके लिए शुरुआती तौर माइक पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, कुछ आसान स्‍टेप्‍स की मदद से फोन को ही माइक्रोफ़ोन में बदल सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे?

फोन को पीसी में माइक्रोफोन की तरह कैसे यूज करें?

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर प्ले स्टोर को ओपेन करें और "WO Mic" नाम की एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

2. ऐप का साइज ज्‍यादा बड़ा नहीं है इसलिए इसे डाउनलोड करना आसान है, डाउनलोड के बाद एप्लिकेशन को इंस्टॉल कर लें और उसे ओपेन करें।

3. ऐप के होम पेज पर ऊपर की ओंर तीन डॉट दिखेंगे जिस पर क्‍लिक करने के बाद VOL+ VOL- के साथ सेटिंग का ऑप्‍शन आएगा जिस पर क्‍लिक करें।

4. सेटिंग में जाने के बाद सबस पहले स्‍थान पर ट्रांसपोर्ट का ऑप्‍शन होगा उस पर क्‍लिक करें।

5. ट्रांसपोर्ट पर जाने के बाद आपके सामने 4 ऑप्‍शन मिलेंगे ेBluetooth, USB, Wi-fi, Wifi Direct अब इनमें से जो भी ऑप्‍शन सलेक्‍ट करना चाहते हैं उसे सलेक्‍ट करें। हम यहां USB ऑप्‍शन का चुनाव कर रहे हैं।

6. अब अपने फोन को पीसी से यूएसबी की मदद से कनेक्‍ट करें।

7. बाकी सेटिंग आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं जैसे थीम, ऑटो म्‍यूट और ऑडियाे सोर्स के ऑप्‍शन दिए गए हैं।

8. इसके बाद "WO Mic" के होम पेज में जाकर ऊपर दिए गए प्‍ले बटन पर क्‍लिक करें और पीसी के जिस प्‍लेटफार्म पर रिकार्डिंग करना चाहते हैं उसमें रिकार्डिंग करना शुरु करें।

9. पीसी में जो भी रिकार्डिंग करेंगे उसके लिए मोबाइल माइक का यूज होगा।

अगर WO Mic आपके फोन में सही से काम नहीं कर रही है तो दूसरी ऐप इंस्‍टॉल करके ट्राई करें। WO Mic के अलावा एंड्रायड और iOS ऐप स्‍टोर में कई दूसरी ऐप भी मिल जाएंगी जिन्‍हें माइक्रोफोन की तरह यूज कर सकते हैं जैसे

1- Live Mic

2- Extra Mic

3- Live Microphone, Mic Announce

4- Pro Microphone

5- Easy Voice Recorder

माइक के अलावा कुछ ऐप्‍स में वॉयस रिकार्डिंग और ऑडियाे चैट जैसे फीचर भी मिलते हैं, अगर आप किसी ऐप का प्रीमियम वर्जन लेते हैं तो कई दूसरे फीचर भी मिल जाएंगे जो ऑडियो एडिटिंग में मदद कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Todays article we are to tell you how to use your smartphone into a microphone for Windows. This step-by-step guide shows how to use the Wired Mode app to enable audio recording, voice chats, and more on your Windows PC using just your phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X