Amazon Prime Video का फ्री में उठाना चाहते हैं लुत्फ, इन स्टेप्स को करें फॉलो
Amazon Prime Video: अगर आप भी OTT पर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप फ्री में Prime Video का मजा ले सकते हैं। इसके तहत आपको Recharge Plan और Amazon Prime Plan लेने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा, और ऐसे आप पूरे एक महीने तक फ्री में Prime Video का आनंद उठा पाएंगे। तो चलिए आपको आगे बताते हैं, कि किन स्टेप्स को फॉलो कर आप पूरे 30 दिनों के लिए फ्री में प्राइम वीडियो का लुफ्त उठा पाएंगें।
Free Amazon Prime Video का उठाएं लुफ्त
आपको बता दें, Amazon Prime Video का फ्री में लुत्फ उठाने का मौका अमेजन खुद अपने ग्राहकों को देता है, अब आप पूछेंगे कैसे तो आइए आपको आगे बताते हैं, दरअसल अमेजन की तरफ से सभी ग्राहकों को 30 दिनों के लिए फ्री ट्रायल का मौका दिया जाता है। 30 दिनों के इस ट्रायल पीरियड के दौरान कंपनी अपने ग्राहक से कोई भी चार्ज नहीं लेती है, लेकिन इसके लिए कुछ प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ता है। आइए आपको इस आसान प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो
सबसे पहले आप गूगल पर Amazon Prime Video लिखकर सर्च करें, इसके बाद कंपनी की ऑफिशियल साइट https://www.primevideo.com/ पर जाएं। अब आपको ऑफिशियल साइट पर जाकर राइट साइड में ऊपर की तरफ ही Try For Free ऑप्शन शो हो रहा होगा, इस पर टैप करें। अब ट्राई फोर फ्री ऑप्शन पर टैप करने के बाद अगर आपका पहले से अमेजन पर अकाउंट है, तो आईडी-पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें और नहीं है तो अपना नया क्रिएट करें। अब आपको स्क्रीन पर दिख रहे स्टेप्स को फॉलो करते जाना है, इसके बाद आपका फ्री ट्रायल पीरियड शुरू हो जाएगा।
नोट: फ्री ट्रायल के लिए वेबसाइट के साथ ही मोबाइल एप्प से भी अप्लाई किया जा सकता है। लेकिन आपको अमेजन फ्री ट्रायल के लिए अप्लाई करते समय एक स्टेप पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड से 1 रुपये या 2 रुपये का पेमेंट करना होगा, ये पेमेंट केवल वेरिफिकेशन के लिए होता है। बाद में कंपनी इसे आपके कार्ड में रिफंड कर देती है। ऐसे आप भी बिना किसी प्लान और रिचार्ज के अमेजन प्राइम वीडियो का लुफ्त उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








