Home
How to

टी20 क्रिकेट विश्व कप के सभी मैचों को फ्री में ऑनलाइन कैसे देखें

आईपीएल के समापन के बाद रविवार से टी20 क्रिकेट विश्व कप (ICC T20 Cricket World 2021) शुरू हो चुका है। भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का यह सातवां सीजन है। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण, मैच का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है, हालांकि, मैच का मेजबान भारत ही है।

टी20 क्रिकेट विश्व कप के सभी मैचों को फ्री में ऑनलाइन कैसे देखें

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला वॉर्म-अप मैच सोमवार 18 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ होने जा रहा है। जबकि भारत बुधवार 20 अक्टूबर को दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों अभ्यास मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। टीम इंडिया का पहला T20 क्रिकेट विश्व कप 2021 में वॉर्म मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। वहीं, भारत का दूसरा अभ्यास मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम का इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को खेला जाने वाला है जिसका इंतजार लगभग सभी क्रिकेट फैंस को है।

कैसे देखें टी20 क्रिकेट विश्व कप के लाइव स्ट्रीम और ऑनलाइन मैच

हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में टीम इंडिया के टी20 क्रिकेट विश्व कप 2021 के वॉर्म-अप मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3) पर किया जाएगा। भारतीय टीम के टी20 क्रिकेट विश्व कप 2021 के वॉर्म-अप मैचों की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं।

वहीं इस टी20 क्रिकेट विश्व कप के सभी मैचों का लाइव प्रसारण ऊपर बताए गए स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जा रहा है जहाँ पर मजे से आप इसका आनंद उठा सकते हैं।

बिलकुल फ्री में कैसे देखें टी20 क्रिकेट विश्व कप 2021 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण

यदि आप इस ICC T20 Cricket World के मैचों का मजा फ्री में लेना चाहते हैं, तो भी आप इसका मौका उठा सकते हैं। जी हाँ, आजकल एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के कई प्रीपेड प्लान्स में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जहां से आप बिना अतिरिक्त पैसा खर्च मैच का आनंद उठा सकते हैं।

इस प्रकार आप इस ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप के सभी मैचों का मजा फ्री में भी ले सकते हैं और चाहें तो टेलीविज़न पर बड़ी स्क्रीन पर भी ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to watch ICC T20 Cricket World Livestream online for free
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X