Home
How to

T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को ऑनलाइन कैसे देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच T20 क्रिकेट विश्व कप (ICC T20 Cricket World Cup India Vs Pakistan) में मुकाबला आज दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। जैसा कि आपको भी पता होगा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई भी मैच होता है तो वह क्रिकेट फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है क्योंकि दोनों ही देशों ने 2012 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है और सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही मुकाबले खेलते हुए देखे गए हैं। इस कारण इस मैच का इंतजार करोड़ों दर्शकों को था।

T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को ऑनलाइन कैसे देखें?

तो आज हम आपको यह बताने वाले हैं कि आप T20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच को ऑनलाइन और टीवी पर कैसे देख सकते हैं।

T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच ऑनलाइन कैसे देखें

इससे पहले हम जान लेते हैं कि भारत और पाकिस्तान ने क्रिकेट विश्व कप में कितनी बार आपस में मैच खेले हैं और उनका परिणाम क्या निकला है।

तो वनडे क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान ने कुल 7 मैच खेले हैं जिसमें सभी में भारत ने जीत हासिल की है जबकि टी20 क्रिकेट विश्व कप में 5 मैचों में चार में टीम इंडिया ने जीते हैं और एक मैच जो टाई या बिना परिणाम के समाप्त हुआ था। यानी कुल मिलाकर बात यह है कि विश्व कप में अब तक पाकिस्तान ने भारत को एक बार भी नहीं हराया है और इस बार भी देखा जाएगा कि क्या भारत अपने इस रिकॉर्ड को कायम रख पाता है या नहीं।

TV पर कैसे देखें T20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच

यदि आप टेलीविजन पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा आप फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मैच को देख सकते हैं।

ऑनलाइन मोबाइल पर कैसे देखें T20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को

यदि आप मोबाइल पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर इस मुकाबले को देख सकते हैं। साथ ही अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कई प्रीपेड प्लान पर Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है उसके साथ देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Watch India Vs Pakistan T20 World Cup Match Online
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X