SLvIND: भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा T20 मैच ऑनलाइन फ्री में कैसे देखें
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच को आप टीवी पर तथा ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इससे पहले आपको बता दें कि भारत ने पहले T20 मैच में श्रीलंका को 38 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। अगर यह मैच भी टीम इंडिया जीत जाती है तो सीरीज भी अपने नाम कर देगी।

How to watch India vs Sri Lanka 2nd T20I match online for free - कितने बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 मैच
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 इंटरनेशनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 8:00 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 मैच
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 मैच को अगर आप टीवी पर देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
अपने मोबाइल पर फ्री में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच को कैसे देखें
लेकिन यदि आप अपने मोबाइल पर भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे T20 मैच को देखना चाहते हैं तो उसके लिए सोनी लिव पर सब्सक्रिप्शन लेना होगा। लेकिन यदि आप जियो के यूजर हैं और इंटरनेट पैक डलवा रखा है तो JioTV पर भी इस मैच लाइव स्ट्रीमिंग होगा और आप फ्री में इस मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







