Free में IPL 2021 के मैचों को ऑनलाइन देखना है, तो यह रहा पूरा प्रोसेस
IPL 2021 के दूसरे राउंड की शुरुआत चुकी है। दूसरे राउंड का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। लेकिन अब लोगों का सवाल यह है कि वह ऑनलाइन इस मैच को कैसे देख सकते हैं। तो हमने यहां पर फ्री में ऑनलाइन IPL देखने का पूरा प्रोसेस बताया है। आप उसको फॉलो करके मजे से आईपीएल का आनंद उठा सकते हैं।

IPL 2021 को फ्री में ऑनलाइन कैसे देखें
यदि आपका भी सवाल यही है कि IPL 2021 के बचे हुए मैचों को ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं तो अब चिंता ना कीजिए क्योंकि हमने यहां पर आपके लिए पूरा प्रोसेस बताया हैं जिसकी मदद से आप बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के आईपीएल के बचे हुए मैचों को देख पाएंगे। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें।
Jio यूजर्स ऐसे देखें फ्री में आईपीएल
अगर आप रिलायंस जियो के यूजर हैं तो आपके पास कई सारे प्रीपेड प्लांस मौजूद हैं जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलता है। सबसे पहले तो आपको यह बता दें कि IPL 2021 को आप हॉटस्टार पर ही ऑनलाइन देख सकते हैं। Jio यूजर्स के लिए 2599 रुपये का एक प्लान है जिसमें आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा 2399 रुपये, 888 रुपये, 666 रुपये, और 499 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्रकार आप अपने अनुसार इनमें से कोई भी प्लान को सुन सकते हैं और फ्री में आईपीएल का मजा उठा सकते हैं।
Airtel यूजर्स ऐसे देखे फ्री में आईपीएल
लेकिन यदि आप एक एयरटेल यूजर हैं तो आपके लिए कुछ अलग प्लान है। एयरटेल यूजर्स के लिए 2798 रुपए, 699 रुपये और 499 रुपये के प्लान में Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानि आप इन तीनों में से किसी भी एक रिचार्ज को चुन सकते हैं और फ्री में IPL 2021 देख सकते हैं।
Vodafone Idea के यूजर्स आईपीएल कैसे देखें
वोडाफ़ोन आइडिया के यूजर्स भी फ्री में IPL 2021 का मजा ले सकते हैं। वीआई के यूजर्स के लिए 501 रुपये, 2595 रुपए, और 601 रुपये के प्रीपेड प्लान है जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
इस प्रकार आप Jio, Airtel और Vodafone Idea के इन प्लान्स को खरीदकर बिना एक्स्ट्रा पैसा खर्च किये आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का आनंद ले सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








