आईपीएल 2021 के फाइनल मैच को ऑनलाइन फ्री में कैसे देखें
आईपीएल 2021 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 14वें सीजन का दूसरा राउंड 19 सितंबर से शुरू हुआ था और अब फाइनल मैच 15 अक्टूबर यानि आज खेला जाने वाला है। जैसा कि ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी के कारण इस IPL को भारत में 2 मई को रोक दिया था और इसके बाद बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए है।

फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। वहीं अगर आप भी ऑनलाइन इस आईपीएल के फाइनल मैच को देखना चाहते हैं तो हमने यहाँ इसी के बारे में बताया है कि आप कैसे आईपीएल 2021 फाइनल मैच को देख सकते हैं।
आईपीएल 2021 के फाइनल मैच को ऑनलाइन मोबाइल पर कैसे देखें - How To Watch Live IPL 2021 Final Match Online
यदि आप भी IPL 2021 के फाइनल मैच को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो हमने यहां नीचे पूरा प्रोसेस बताया है और कुछ तरीके बताएं जिसको फॉलो करके आप आसानी से मोबाइल या लैपटॉप पर ऑनलाइन मैच को देख सकते हैं।
आईपीएल 2021 का फाइनल टेलीविजन पर कैसे देखें
अगर आप इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के फाइनल मैच को टेलीविजन पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए स्टार नेटवर्क के कई चैनलों पर इसका प्रसारण होने वाला है। तो आप अपने भाषा के अनुसार स्टार के किसी चैनल पर आईपीएल 2021 के फाइनल मैच को देख सकते हैं।
आईपीएल 2021 का फाइनल मैच मोबाइल या लैपटॉप पर कैसे देखें
वहीं अगर आप इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच को अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप/पीसी पर देखना चाहते हैं, तो आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में Disney+ Hotstar के ऐप को डाउनलोड करना होगा और एक प्लान खरीदना होगा इसके बाद आप पूरा आईपीएल मजे से देख सकेंगे।
लेकिन यदि आप फ्री में देखना चाहते हैं, तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में Disney+ Hotstar का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस कारण आपको अलग से पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और आप मजे से आईपीएल का आनंद ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







