आईपीएल 2021 के मैचों को मोबाइल या लैपटॉप/PC पर ऑनलाइन कैसे देखें
आईपीएल 2021 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 14वें सीजन का दूसरा राउंड 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक खेला जाने वाला है। जैसा कि ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी के कारण इस IPL को भारत में 2 मई को रोक दिया था और अब संयुक्त अरब अमीरात में बाकी बचे मैच खेले जाएंगे। यदि आप भी ऑनलाइन इस आईपीएल को देखना चाहते हैं तो हमने यहाँ इसी के बारे में बताया है कि आप कैसे इस आईपीएल के बचे हुए मैचों को देख सकते हैं।

आईपीएल 2021 का दूसरा राउंड ऑनलाइन कैसे देखें
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 जो आईपीएल का 14वां संस्करण हैं और अब बचे हुए मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात खेले जाने वाले हैं। यदि आप भी ऑनलाइन इस सीजन के मुकाबले देखना चाहते हैं तो हमने यहाँ पूरा प्रोसेस बताया है, जिसको फॉलो करके आप देख सकते हैं।
IPL 2021 के बचे हुए मैचों को टीवी पर कैसे देखें
यदि आप भी आईपीएल 2021 के दूसरे राउण्ड को टेलीविजन पर देखना चाहते हैं तो आप स्टार नेटवर्क के कई अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं।
आप स्टार के कई चैनलों पर अपनी पसंद की भाषा में भी आईपीएल को देख सकते हैं जिसमें हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, इत्यादि भाषाएँ भी है। तो आप अपने अनुसार किसी भी चैनल पर देख सकते हैं। लेकिन यदि आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर मैचों को देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको नीचे दिया गया प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को मोबाइल या लैपटॉप पर कैसे देखें
इसी प्रकार अगर आप इंडियन प्रीमियर लीग के जो बाकी बचे हुए मुक़ाबले है उन्हें अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप/पीसी पर देखना चाहते हैं, तो आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में Disney+ Hotstar के ऐप को डाउनलोड करना होगा और एक प्लान खरीदना होगा इसके बाद आप पूरा आईपीएल मजे से देख सकेंगे।
लेकिन यदि आप फ्री में देखना चाहते हैं, तो जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में Disney+ Hotstar का फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस कारण आपको अलग से पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और आप मजे से आईपीएल का आनंद ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








