Home
How to

मनी हाइस्ट सीजन 5 को ऑनलाइन Free में कैसे देखें

मनी हाइस्ट सीजन 5 (Money Heist Season 5) भारत में रिलीज कर दिया गया है। व्यापक रूप से लोकप्रिय Netflix सीरीज पांचवें सीज़न के साथ लौटी है जिसका इंतजार लाखों लोगों को था और भारत में भी यूजर्स इसका मजा ले सकते हैं। मनी हाइस्ट सीजन 5 का पहला आधिकारिक ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज किया गया था। मनी हेइस्ट सीजन 5 की रिलीज़ की तारीख कुछ समय पहले घोषित की गई थी और इस पाँचवे और अंतिम पार्ट को दो पाँच-एपिसोड वर्जन में विभाजित किया गया है। तो आइये आज हम आपको बता दें कि आप Money Heist Season 5 को कैसे ऑनलाइन देख सकते हैं।

मनी हाइस्ट सीजन 5 को ऑनलाइन Free में कैसे देखें

मनी हाइस्ट सीजन 5 भारत में हुई रिलीज

मनी हाइस्ट सीजन 5 को भारत में 3 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। इस प्रकार पहला पार्ट 3 सितंबर, 2021 को और दूसरा भाग 3 दिसंबर, 2021 को रिलीज किया जाएगा।

Money Heist Season 5 जिसे मूल रूप से ला कासा डी पैपेल के नाम से कहा जाता है, जो कि एक स्पेनिश भाषा में बनी सीरीज है जिसे पिछले चार सीजन में व्यापक रूप से खूब प्रशंसा मिली है। सीरीज में अलवारो मोर्टे को प्रोफेसर के रूप में, निमरी को सेरा के रूप में, उर्सुला कोरबेरो को टोक्यो के रूप में, इट्ज़ियार इटुनो को लिस्बन के रूप में, पेड्रो अलोंसो को बर्लिन के रूप में दिखाया गया है। सीज़न 5 के कलाकारों में डेनवर के रूप में जैमे लोरेंटे, बोगोटा के रूप में होविक केचकेरियन, स्टॉकहोम के रूप में एस्तेर एसेबो, मनीला के रूप में बेलेन कुएस्टा, पालेर्मो के रूप में रोड्रिगो डे ला सेर्ना, आर्टुरो के रूप में एनरिक एर्स और हेलसिंकी के रूप में डार्को पेरीक भी शामिल हैं।

मनी हाइस्ट सीजन 5 को ऑनलाइन कैसे देखें

यदि आप भी मनी हाइस्ट के फैन हैं और काफी समय से इसके सीजन 5 का इंतजार कर रहे थे, तो अब आप ऑनलाइन इसको देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको Netflix की जरूरत पड़ेगी। आप Netflix में कोई भी प्लान खरीदकर ऑनलाइन मजे के साथ Money Heist Season 5 को देख सकते हैं। हालांकि आप इसको फ्री में भी देख सकते हैं

मनी हाइस्ट सीजन 5 को फ्री में कैसे देखें - How To Watch Money Heist Season 5 Online For Free

Money Heist Season 5 को जियो के यूजर्स फ्री में देख सकते हैं। जियो अपने पोस्टपेड प्लान्स के साथ Netflix का फ्री मेम्बरशिप ऑफर करता है।

Money Heist Season 5 का ट्रेलर

मनी हाइस्ट सीजन 5 का ट्रेलर 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। आप यहाँ सीरीज का ट्रेलर ऑनलाइन देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Watch Money Heist Season 5 Online For Free, here is the full process.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X