Tokyo Olympic 2020: फ्री में ऑनलाइन टोक्यो ओलंपिक 2020 का लाइव इवेंट कैसे देखें
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 शुक्रवार, 23 जुलाई, 2021 से शुरू हो गया है और इसे आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं और टीवी पर भी देखा जा सकता है। अगले 17 दिनों में, हम देखेंगे कि दुनिया के कई एथलीट एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिताएं भारतीय समय के अनुसार सुबह 5 बजे से शुरू होंगी और दिन भर चलेंगी। मैरी कॉम, सानिया मिर्जा, पीवी सिंधु, अंकिता रैना, सौरभ चौधरी, शरथ कमल जैसे भारतीय एथलीट जापान में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यदि आप ओलंपिक 2020 का शेड्यूल देखना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके देख सकते हैं। चलिये, आज हम आपको यह बताएँगे कि आप ऑनलाइन ओलंपिक 2020 को फ्री में कैसे देख सकते है और टीवी पर देखना होगा तो कहाँ लाइव स्ट्रीम का मजा ले सकते हैं।
टोक्यो ओलंपिक 2020 को लाइव कैसे देखें
भारत में, टोक्यो ओलंपिक 2020 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा और इसे SonyLIV पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। नेशनल ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती के दूरदर्शन पर भी टोक्यो ओलंपिक का सीधा प्रसारण होगा जहां, आप मजे से ओलंपिक के खेलों को देख सकते हैं।
मोबाइल पर टोक्यो ओलंपिक 2020 को ऑनलाइन कैसे देखें
SonyLIV iOS, Android और वेब पर उपलब्ध है, और LIV प्रीमियम की कीमत 299 रुपये प्रति माह या 999 रुपये प्रति वर्ष से शुरू होती है।
Tokyo Olympics 2020 को मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें
यदि आप चाहते हैं कि टोक्यो ओलंपिक 2020 के सभी मैच फ्री में देखें, तो जियो यूजर्स के लिए अच्छा मौका है। Jio के यूजर्स Jio TV पर आसानी से Sony Sports के चैनल्स पर ओलंपिक गेम्स का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








