Home
How to

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें

IPL 2021 को लाइव कैसे देखें: आईपीएल 2021 के दूसरे राउंड की शुरुआत हो चुकी है और लोग घर बैठे ऑनलाइन और अपनी टीवी पर मजे से लाइवस्ट्रीम का आनंद उठा रहे है।आज इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 35वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपकिंग्स के बीच होने जा रहा है। यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा और इस मुकाबले का टॉस 7:00 PM IST पर होने जा रहा है।

IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें

यह IPL 2021 के सीजन का दूसरा राउंड है, जो इस साल की शुरुआत में COVID-19 वायरस की दूसरी लहर के साथ बाधित हुआ था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी विराट कोहली करेंगे, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे।

IPL 2021 के मैचों को लाइव कैसे देखें

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 यानि IPL के लाइव प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है इसलिए सभी टी20 मैचों का टेलीविजन पर स्टार स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इसी तरह डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स भी स्टार नेटवर्क के पास है और सभी मुकाबलों को Disney+ Hotstar के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को Disney+ Hotstar पर लाइवस्ट्रीम कैसे देखें

आज Royal Challengers Bangalore और Chennai Super Kings का आईपीएल 2021 मैच का लाइवस्ट्रीम डिज्नी+ हॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। आप बिना साइन इन किए 15 मिनट तक मैच फ्री में देख सकते हैं। लेकिन बाद में आपको कोई प्लान खरीदने की जरूरत होगी।

Disney+ Hotstar Super का सालाना सब्सक्रिप्शन 899 रुपये में और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 1,499 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा एक मोबाइल प्लान भी है, जिसकी कीमत 499 रुपये प्रति वर्ष है। तो अपने अनुसार कोई भी प्लान को खरीद सकते हैं।

जबकि अंतरराष्ट्रीय यूजर्स इस आईपीएल के मैचों को YuppTV पर ऑनलाइन मजे से देख सकते हैं। यदि आप भारत से बाहर हैं और ऑस्ट्रेलिया, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और यूरोप, दक्षिण और मध्य अमेरिका और दक्षिण पूर्व एशिया में रहते हैं, तो आप आईपीएल 2021 के मैच लाइव देखने के लिए YuppTV का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को फ्री में कैसे देखें

यदि आप भी एक Airtel, Vodafone Idea (वीआई) या Reliance Jio के प्रीपेड कस्टमर हैं, तो आपके पास चुनिंदा प्लान्स के साथ बंडल Disney+ Hotstar की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है जिसमें आप इस आईपीएल को आराम से बिना एक्स्ट्रा पैसा खर्च किये देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Watch IPL 2021 RCB vs CSK Match Live For Free
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X