बिना इंटरनेट के YouTube वीडियोज कैसे देखें, यह है शानदार ट्रिक
जब भी हमें कुछ देखना होता है तो हम सीधे अपने मोबाइल में यूट्यूब को ओपन करते है और वीडियो को देखते है। लेकिन बार बार देखने से डेटा बहुत ख़त्म होता है। तो यदि आप भी YouTube पर हमेशा ट्यूटोरियल वीडियो या कोई मूवी या सॉन्ग देखते है, तो आपको हम ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है जिसके बाद आप यूट्यूब को ऑफलाइन देख पाएंगे। तो आइये जानते है यूट्यूब की यह शानदार ट्रिक।

How To Watch YouTube Videos Without Internet - बिना इंटरनेट के YouTube वीडियोज कैसे देखें
तो यदि आप भी यूट्यूब को ऑफलाइन में देखना चाहते हैं तो अपने नीचे पूरी ट्रिक बताई है। आप उसको फॉलो करके किसी भी वीडियो को ऑफलाइन देख सकते हैं।
STEP 1 - इसके लिए सबसे पहले तो अपने मोबाइल में यूट्यूब की ऐप को ओपन करें।
STEP 2 - इसके बाद जिस वीडियो को आप ऑफलाइन देखना चाहते हैं उसको सर्च करें।
STEP 3 - फिर इसके बाद उस वीडियो को ओपन करें और वहां पर आपको डाउनलोड का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
STEP 4 - ऐसा करने के बाद आपसे यह पूछा जाएगा कि आपको किस क्वालिटी में वीडियो को डाउनलोड करना है। आप अपने अनुसार क्वालिटी को चुनकर वीडियो को वीडियो को डाउनलोड कर लें।
STEP 5 - इस बार आप का वीडियो डाउनलोड हो जाएगा और वो वीडियो Library Section में चला जाएगा।
STEP 6 - इसके बाद जब भी आप अपने इंटरनेट को बंद करते हैं तो आप यूट्यूब में जाकर लाइब्रेरी सेक्शन में वह वीडियो ऑफलाइन देख सकते हैं।
इस तरह आप उन वीडियो को डाउनलोड करके रख सकते है, जिन्हें आप बार-बार डेटा का यूज करते हुए YouTube पर देखते है। ऐसे में आपका इंटरनेट डेटा बच जाएगा और आप उस समय भी देख पाएंगे जब इंटरनेट नहीं भी होगा तब।


Click it and Unblock the Notifications







