डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए बिना एटीएम से पैसे कैसे निकालें
भारत में डिजिटल इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी कोशिशें की जा रही हैं। साल 2016 में नोटबंदी के दौरान जहां पूरा देश कैशलेस होकर ऑनलाइन पेमेंट पर आ गया था। अब इंडिया को और डिजिटीलाइज्ड बनाने के लिए डेबिट कार्ड के इस्तेमाल को भी कम किया जा रहा है। जी हां, इसका मतलब ये है कि अब आपको एटीएम से कैश निकालने के लिए डेबिट कार्ड की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

हाल ही में एटीएम मशीन बनाने वाली कंपनी NCR ने इसके लिए सिटी यूनियन बैंक के साथ साझेदारी की है। जिसके तहत UPI इंटरफेस पर आधारित पहला इंटर ऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉस (ICCW) सर्विस को लॉन्च किया गया है। इस सर्विस के आने से आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और आप खाते से पैसा विदड्रॉ कर पाएंगे।
कैसे करें इस्तेमाल
चलिए अब जानते हैं कि आप इस सर्विस का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं-
1) सबसे पहले तो अपने फोन में किसी भी यूपीआई बेस्ड ऐप जैसे गूगलपे, भीम, फोनपे, अमेजॉन आदि को डाउनलोड करना होगा।
2) ऐप को ओपन करें।
3) अब यूजर्स को एटीएम स्क्रीन पर दिखाने देने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
4) इसके बाद आप जितने रकम निकालाना चाहते हैं, दर्ज करें। यूपीआई पिन भरें।
5) अब आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।
6) ध्यान रहें कि फिलहाल इस तकनीक से आप 5,000 रुपए तक ही निकाल सकेंगे।
बता दें कि फिलहाल इस तकनीक को यूनियन बैंक ने 1500 एटीएम मशीन्स के साथ ही इंटिग्रेट किया है। इन मशीन्स में आप ऊपर बताए गए तरीके से पैसे निकाल सकते हैं। इस प्रोसेस में आपको डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।
कितनी सुरक्षित है ये टेक्नोलॉजी
ये एक सुरक्षित तकनीक है। यहां आपके कार्ड की क्लोनिंग संभव नहीं है क्योंकि ये कार्डलेस तरीका है।
सबसे अच्छी बात है कि हर ट्रांजैक्शन के लिए नया QR Code जेनरेट होगा, जिसकी वजह से कोड कॉपी भी नहीं की जा सकेगी। मतलब साफ है कि अन्य डिजिटल पेमेंट की तरह यह प्रक्रिया भी सुरक्षित होगी।


Click it and Unblock the Notifications







