अपने एंड्रायड स्मार्टफ़ोन को ऐसे करें ट्रैक!
स्मार्टफोन आज लगभग हर व्यक्ति के पास है। स्मार्टफोन के जरिए हम न सिर्फ लोगों से कनेक्टेड रहते हैं बल्कि इंटरनेट, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल नेटवर्किंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा पाते हैं। इसमें हमारी काफी इनफार्मेशन भी रहती है। इसे पॉकेट कंप्यूटर भी कह सकते हैं।
ये ही कारण है कि हर कोई अपने फोन के लिए सतर्क रहता है। लेकिन काफी सावधानी के बाद भी यदि फोन चोरी हो जाए तो, या फोन कभी खो जाए तो? तो इसके लिए आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं और साथ ही अपने फोन के डाटा को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आप ये दोनों काम कैसे कर सकते हैं।
#1
आपको इसके लिए अपने एंड्रायड फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। इस एप का नाम है एंड्रायड डिवाइस मैनेजर।
#2
एप को इंस्टॉल करने के बाद आप फोन में एप को ओपन करें, और सभी टर्म्स कंडीशन को एक्सेप्ट करें। अब आप अपने जीमेल ईमेल आईडी से इसमें लॉग इन करें।
#3
इसके बाद आप फोन की सेटिंग्स में जाकर सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाएं। यहाँ आपको डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करने के बाद आपको एंड्रायड डिवाइस मैनेजर सॉफ्टवेयर दिखाई देगा।
#4
अब सॉफ्टवेयर के विकल्प पर क्लिक करने पर आपको एक्टिवेट करने के लिए कहा जाएगा, यूज़ एक्टिवेट करते है सॉफ्टवेयर के सामने दिए चेक बॉक्स पर टिक मार्क आ जाएगा।
#5
इसके बाद यदि आपका फोन खो जाए तो आप गूगल में जाकर एंड्रायड डिवाइस मैनेजर में जाएं एंड्रायड डिवाइस मैनेजर और सेम जीमेल आईडी से लॉग इन करें।
#6
इसके बाद आप अपने फोन को कंट्रोल करे पाएंगे। आप डाटा रिमूव कर सकते हैं, फोन में पासवर्ड रख सकते हैं, पासवर्ड चेंज कर सकते हैं आदि।


Click it and Unblock the Notifications








