Home
How to

आईफोन और आईपैड में कैसे करें हिन्‍दी टाइप

आजकल सभी नए स्‍मार्टफोन में आप आसानी से हिन्‍दी टाइप कर सकते हैं, अगर डिफाल्‍ट आपके फोन में हिन्‍दी टाइप करने की सुविधा नहीं दी गई है तो हिन्‍दी टाइपिंग की कई एप्‍लीकेशनें हैं जिसे आप इंस्‍टॉल करके हिन्‍दी में मैसेज टाइप कर सकते हे।

लेकिन आईओएस डिवाइसेस में अभी तक ऑफीशियली हिन्‍दी सपोर्ट नहीं दिया गया है तो फिर आईफोन में हिन्‍दी मैसेज कैसे लिख सकते हैं। इसके लिए आईट्यून एप्‍प स्‍टोर में हिन्‍दी एडीटर एप्‍प दी गई है जिसे आप अपने आईफोन और आईस्‍टोर में डाउनलोड करके हिन्‍दी मैसेज टाइप कर सकते हैं। हिन्‍दी एडीटर एप्‍लीकेशन फ्री आईफोन एप्‍प हैं जिसे आईपैड में भी प्रयोग किया जा सकता है। एप्‍लीकेशन द्वारा लिखे गए मैसेज को आप फेसबुक और ट्विटर में शेयर भी कर सकते हैं। एप्‍लीकेशन का साइज 1.4 एमबी है।

आईफोन और आईपैड में कैसे करें हिन्‍दी टाइप

कैसे इंस्‍टॉल करके एप्‍लीकेशन

हिन्‍दी एडीटर एप्‍प को इंस्‍टॉल करने के लिए सबसे पहले आप आईट्यून स्‍टोर में जाएं और अपने एकाउंट को लॉगइन करें अगर आईट्यून स्‍टोर में आपका एकाउंट नहीं है तो एक एकाउंट बना लें क्‍योंकि आगे भी आपको अपने आईफोन में कई दूसरे एप्‍लीकेशन इंस्‍टॉल करनी पड़ सकती है। आईट्यून स्‍टोर ओपेन करने के बाद Hindi For iPhone/Hindi Editor एप्‍लीकेशन सर्च करें और उसके लिंक पर क्लिक करें उसे डाउनलोड कर लें।

एप्‍लीकेशन में कैसे टाइप करें हिन्‍दी

एप्‍लीकेशन इंस्‍टॉल होने के बाद उसे ओपेन करें, एप्‍लीकेशन में आपके सामने इंग्‍लिश टेक्‍ट कीबोर्ड खुलकर आ जाएगा। लेकिन जब आप टाइप करेंगे तो आपकी स्‍क्रीन में हिन्‍दी लिखकर आएगी। उदाहरण के लिए जैसे आपको लिखना है मेरा भारत महान तो इसके लिए कीबोर्ड में आपको mera bharat mahan लिखना पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X