Home
How to

Instagram पर ऐसे अपलोड करें लंबे वीडियो

By Gizbot Bureau

हाल ही में IGTV ऐप को इंस्टाग्राम से बाहर कर दिया है। वहीं इसकी शुरूआत करने वालों ने इस खास मंच के लिए कंटेंट बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि यह फीचर अभी सबके लिए नया है, जाहिर सी बात है कि नया होने के कारण कई लोगों को अभी इसका इस्तेमाल करना नहीं आ रहा है। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं और अपने कंटेंट को IGTV ऐप में शामिल करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

Instagram पर ऐसे अपलोड करें लंबे वीडियो

IGTV का इस्तेमाल Android और iOS दोनो ही स्मार्टफोन्स में किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल इंस्टाग्राम के वेब वर्जन में भी कर सकते हैं।

IGTV द्वारा करीबन 60 मिनट की वीडियो को अपलोड किया जा सकता है। हालांकि इस 60 मिनट का इस्तेमाल केवल बड़े और वेरिफाइड अकाउंड द्वारा ही किया जा सकता है। बाकी यूजर्स IGTV फीचर में 10 मिनट की वीडियो अपलोड करने का फायदा उठा सकते हैं। अगर इंस्टाग्राम में आपका पेज वेरिफाइड है और आप 10 मिनट से ज्यादा की वीडियो को अपलोड करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए वेब का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

कैसे करें मोबाइल से IGTV में वीडियो अपलोड

IGTV में वीडियो अपलोड करने के लिए आपको सबसे पहले IGTV चैनल बनाना पड़ता है। IGTV चैनल बनाने के लिए इन बिंदुओं का इस्तेमाल करें।

1. सबसे पहले आपको IGTV ऐप डाउनलोड करना होगा।

2. ऐप खोलने के बाद इसकी सेटिंग पर जाएं, और create channel के ऑपशन पर क्लीक करें।

3. आपको IGTV के basics समझाएं जाएंगे, इसके बााद Next का ऑपशन क्लीक करके दुबारा create channel पर क्लीक करें।

सभी विकल्प को चुनने के बाद आपका चैनल IGTV में create हो जाएगा। अब हम आपको बताएंगे की स्मार्टफोन से आप कैसे IGTV में वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

1. IGTV की होम स्क्रीन पर क्लीक करके Profile Icon पर अपना चैनल देंखे। सबसे ऊपर मिले Plus Icon को क्लीक करके वीडियो अपलोड का विकल्प चुन सकते हैं।

2. इसके बाद IGTV आपसे कुछ Permission मांगेगा, जिसे देने के बाद अपनी पसंद की वीडियो को अपलोड करने का विकल्प चुना जा सकता है। यह ध्यान में रखें, IGTV आपको खुद वीडियो शूट करके डालने का विकल्प नहीं देता है।

3. वीडियो अपलोड करने के बाद उसकी जानकारी भरें।"Edit Cover" के विकल्प से आप वीडियो का Cover भी बदल सकते हैं।

वेब के जरिए IGTV द्वारा वीडियो कैसे अपलोड करें

1. वेबसाइट से इंस्टाग्राम को खोले और अपनी Profile पर जाएं।

2. दिए गए विवरण के नीचे मिले IGTV Icon पर क्लीक करने के बाद मिले वीडियो अपलोडिंग के ऑपशन को चुने।

3. अपनी पसंद की वीडियो चुन कर IGTV द्वारा अपलोड करके सभी के साथ शेयर करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
The IGTV supports a video of maximum 60 minutes. However, the twist here is that the 60 minutes time limit is for the large and the verified accounts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X