Home
How to

Gmail पर गोपनीय मेल कैसे सेंड करें

By Sumant Singh Tomar

दुनिया की सबसे बड़ी मेल सर्विस कही जाने वाली जीमेल ने खुद को रीडिज़ाइन करते हुए कुछ नए फीचर्स शामिल किये हैं. जिससे यूज़र्स को जीमेल का उपयोग करना और आसान हो जाएगा. ऐसे में अगर आप इसकी जानकारी नहीं रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है. रिपोर्ट्स की माने तो नए फीचर में यूज़र के पास 'स्नूज़ ईमेल' की सुविधा मिलेगी, जिसकी मदद से यूजर्स को बाद की तारीख में मिले ईमेल प्राप्त होंगे. इसके साथ ही 'स्मार्ट रिप्लाई' कर एक नया फीचर लांच किया गया है. यह फीचर आपको तीन क्विक रिप्लाई का सुझाव देगा जिसे आप मेल द्वारा प्राप्त कर सकेंगे.

Gmail पर गोपनीय मेल कैसे सेंड करें

इन सब के साथ जो सबसे जरुरी फीचर जीमेल ने लांच किया है वह है 'कॉन्फीडेंशियल मोड़'. इस मोड की मदद सेंडर किसी संवेदनशील ईमेल भेज कर एक्सपायरी डेट सेट कर सकता है, ताकि उस ईमेल को पूरी तरह से वापस लिया जा सके. इसके माध्यम से आप अपने मैसेज को पासकोड लगा प्रोटेक्ट भी कर सकते हैं.

क्रिएटिंग द मेल

क्रिएटिंग द मेल

यह स्टेप सीधा व सरल है. यह जीमेल में किसी भी सामान्य मेल को कंपोज करने जैसा ही है. इसके लिए बतौर यूज़र आप सबसे पहले कंपोज़ पर टैप करें. इसके बाद अपने मेल के बॉडी को टाइप करने के साथ आगे बढ़ें, और उसके बाद उस ईमेल आईडी को मेंशन करें जिसे आप मेल भेजना चाहते हैं. आप यहां सब्जेक्ट लाइन और फाइल्स भी आसानी से अटैच कर सकते हैं.

सिक्योरिंग द मेल

सिक्योरिंग द मेल

मेल कंपोज़ करने के बाद आप बॉडी के नीचे दिए आप्शन के माध्यम से यहां चेक कर सकते हैं. यहां स्क्रीन के निचले हिस्से में, आपको एक छोटा आइकन मिलेगा जो एक लॉक और कंबाइंड क्लॉक जैसा दिखता है. यह छोटा बटन आपको आपके द्वारा भेजे गए मेल की पहुंच को नियंत्रित करने की अनुमति देने के साथ यह भी बताएगा कि आपके द्वारा भेजा गया मेल कितनी देर तक पहुंच सकता है.

एक्सपायरी

एक्सपायरी

इस आइकॉन पर क्लिक करते ही पॉप-अप बॉक्स खुलेगा. जहां आप एक्सपायरी डेट चूज कर सकते हैं. यह आप्शन एक दिन, एक हफ्ते, एक महीने, तीन महीने, यहां तक की पांच साल तक मौजूद रहेगा. मेल सेट टाइम पीरियड के हिसाब से डिलीट हो जाएगा. 24 घंटे या 5 साल तक यदि प्राप्तकर्ता समय अवधि समाप्त होने से पहले संदेश को पढ़ने में विफल रहता है, तो वे संदेश पर कभी नहीं पढ़ पायेगा. तिथि सेट करने के बाद सेव आप्शन पर क्लिक करें.

Best Gmail Tricks for android users (Hindi)
कॉन्फिडेंटली

कॉन्फिडेंटली

मैसेज की समय सीमा निर्धारित करने के बाद, आपको अगले पेज पर ले जाया जाएगा. जहां आप पासकोड सेट करेंगे जो प्राप्तकर्ता को आपके द्वारा बनाए गए मेल तक पहुंच प्रदान करता है. पासकोड सेट करने के लिए आपको प्राप्तकर्ता का फ़ोन नंबर होना चाहिए. यह पूरा प्रोसेस करने के बाद आप ई-मेल को सहेज और भेज सकते हैं.

एक बार पासकोड सेट हो जाने के बाद , प्राप्तकर्ता मैसेज नहीं पढ़ सकेगा. न ही आपके द्वारा अटैच फाइल प्राप्त कर पायेगा. इसके लिए प्राप्तकर्ता को पासकोड डालना होगा जो आपने बना उनके फ़ोन नंबर पर सेंड किया होगा.

पासकोड के बिना कोई भी जिसके पास प्राप्तकर्ता की लॉग इन आईडी है वह भेजा गया मेल पढ़ सकता है लेकिन मेल सिक्योरिंग के बाद ऐसा कर पाना संभव नहीं है. हालांकि उपयोगकर्ता मेल का कंटेंट देख सकता है, लेकिन वह उसे कॉपी पेस्ट नहीं कर सकता. न ही उसे फारवर्ड या प्रिंट आउट कर सकता है. लेकिन वह भेजे गए मेल का स्क्रीनशॉट जरूर ले सकता है.

 

 
Best Mobiles in India

English summary
Gmail went through one of the major redesigns it went through in recent years and this added a host of new features to make your life much easier.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X