Facebook सर्च इंजन का इस्तेमाल कैसे करें ?
फेसबुक एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसे आजकल हर कोई इस्तेमाल करता है। ज्यादातर लोग दूसरों की फोटोज़ लाइक करने, स्टेटस पोस्ट करने आदि के लिए ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि फेसबुक के ज़रिए आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं, हालांकि फेसबुक सर्च बार को यूज़ करने का तरीका बाकी इंटरनेट सर्च इंजनों से थोड़ा सा अलग है।
फेसबुक सर्च इंजन का यूज़ कैसे करें?

# 1 फेसबुक पर फ्रेंड्स, ग्रुप्स या पेजों को सर्च करें
फेसबुक ने कुछ फिल्टर्स दिए हैं, जैसे एजुकेशन, वर्क और म्यूच्यूअल फ्रेंड्स जिससे आसानी से सर्च किया जा सकता हैं। फेसबुक पर सही व्यक्ति को सर्च करने के लिए कुछ कीवर्ड का यूज़ कर सकते हैं। माई फ्रेंड, फ्रेंड्स ऑफ फ्रेंड्स आदि।
# 2 होटल, रेस्टोरेंट सर्च करें
फेसबुक पर होटल, रेस्तरां या स्थानों को पर सर्च करने के लिए हम फ्रेज का भी यूज़ कर सकते है, जैसे - होटल्स लाइकड बाय लिसा।
# 3 वीडियो सर्च
फेसबुक पर फिल्में, वीडियो या ट्रेलरों को सर्च करने के लिए मूवी, ट्रेलर, म्यूजिक जैसे कीवर्ड का यूज़ करें। इसके अलावा आप फेसबुक पर गेम्स को भी सर्च कर सकते हैं।
# 4 लेटेस्ट न्यूज़
अपने कीवर्ड्स के साथ हैशटैग का यूज़ करें या रिलेटेड पोस्ट, समाचार या लिंक का यूज़ करें।
# 5 फेसबुक पर शॉपिंग
फेसबुक सर्च बार का यूज़ करके आइटम सर्च करें और फिर शॉप सेक्शन बार पर स्लाइड करें और रिजल्ट ऑप्शन पर सर्फ करें, यहां आसानी से शॉपिंग करें।
# 6 फेसबुक हिस्ट्री जानें
आप अपने सभी फेसबुक हिस्ट्री को भी सर्च कर सकते है। ऐसा करने के लिए आपको यूआरएल पर जाना होगा: https://www.facebook.com/me/
# 7 कोई फोन नंबर खोजें
फेसबुक पर आप किसी का फोन नंबर भी सर्च कर सकते है, बस नंबर पब्लिक होना चाहिए।
# 8 एक स्पेसिफिक टाइम फ्रेम में फोटोज़ और वीडियो सर्च करें
खैर, गूगल की तरह ही, हम फेसबुक में भी कुछ भी सर्च कर सकते हैं। जैसे अगर आप को पिछले हफ्ते हुए दिल्ली में स्पोर्ट्स इवेंट्स की फोटोज चाहिए तो "स्पोर्ट्स इवेंट" इन दिल्ली सर्च करें।
# 9 फेसबुक पर जॉब सर्च
लिंक्डइन और Google की तरह, आप फेसबुक पर नौकरियां सर्च कर सकते हैं। सर्च बॉक्स में, आपको जॉब्स हायरिंग इन [प्लेस] या जॉब्स नियर [जगह] के बाद एंटर दबाएं। यह आपकी लोकेशन के आस-पास उपलब्ध नौकरियां दिखाएगा। वहीं, फेसबुक से डायरेक्ट नौकरी अप्लाई करने के लिए अपनी इन्फार्मेशन भरें और कंपनी को भेज दें।
# 10 Stalkscan का यूज़ करना
असल में, स्टाल्कस्कैन एक ऐसी वेबसाइट है जहां से आप फेसबुक प्रोफाइल से पब्लिकली एक्सेसिबल इनफार्मेशन निकाल सकते हैं। यह वेबसाइट आपको अपने फेसबुक दोस्तों के बारे में ब्योरा दिखाने के लिए फेसबुक के ग्राफ सर्च का यूज़ करती है। आप इस वेबसाइट का उपयोग कर लगभग सबकुछ पा सकते हैं। आपको बस अपने फ्रेंड के प्रोफाइल का यूआरएल डालना होगा और फिर ऑप्शनस सेलेस्ट करें। ये टूल फेसबुक के ग्राफ सर्च का यूज़ करता है, इसलिए साइट केवल उन चीज़ों को शो करेगा जो पब्लिकली अवेलेबल हो।


Click it and Unblock the Notifications








