क्या है कंप्यूटर 'F1- F12 keys', कैसे करते हैं इनका इस्तेमाल!
कंप्यूटर का इस्तेमाल हम काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। कंप्यूटर को अब लैपटॉप ने रिप्लेस कर दिया है। जिसमें भले ही कंप्यूटर का साइज़ छोटा हुआ हो लेकिन कीबोर्ड वैसा ही है। यदि आप अपने कीबोर्ड पर ध्यान दें तो आपको सबसे ऊपर 'फंक्शन की' (F1, F2 आदि) दिखाई देगी। ये फंक्शन कीबोर्ड कंप्यूटर यूजर के लिए बेहद जरुरी है।
हम लोग कई सालों से कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन कई यूजर ऐसे होंगे जो फंक्शन कीबोर्ड का इस्तेमाल नहीं जानते हैं। आज हम आपको इस कीबोर्ड का यूज़ बताएंगे। यह की आपके काफी काम आ सकती हैं। इन्हें आप शॉर्टकट की के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
#1
कंप्यूटर को ऑन करते ही यदि आप F1 की प्रेस करें तो कंप्यूटर की सेटिंग्स का पेज खुल जाता है, जिसमें आप कंप्यूटर कि कुछ सेटिंग्स बदल सकते हैं।
यह की ज्यादातर हेल्प पेज के लिए इस्तेमाल होती है। इससे आप सीधा हेल्प पेज पर चले जाते हैं।
#2
F2 से यूजर किसी भी फाइल या फोल्डर को सेलेक्ट कर यूज़ रीनेम कर सकता है। एमएस वर्ड में ctrl के साथ F2 प्रेस करने पर प्रिंट प्रीव्यू पेज आ जाता है।
#3
विंडोज़ में F3 प्रेस करने से सर्च बॉक्स ओपन हो जाता है। वहीँ जब आप एमएस वर्ड में शिफ्ट के साथ F3 प्रेस करते हैं तो सेलेक्ट किया हुआ मैटर अपर व लोवर केस में बदल जाता है।
#4
इसे एक शॉर्टकट की की तरह यूज़ कर सकते हैं। यदि आप F4 को alt के साथ प्रेस करें तो सॉफ्टवेर को बदन किया जा सकता है। एमएस वर्ड में F4 से कंप्यूटर वही कमांड देगा जो आपने इससे पूर्व दी थी।
#5
कंप्यूटर यूजर किसी फंक्शन की का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो वो है F5। जिसे रिफ्रेश बटन के रूप में यूज़ किया जाता है। एमएस वर्ड में F5 से फंड एंड रिप्लेस का बॉक्स ओपन हो जाता है।
#6
इंटरनेट इस्तेमला करते हुए F6 प्रेस करने से कर्सर बिन माउस छुए एड्रेस बार पर चला जाता है। कुछ लैपटॉप में F6 से आवाज़ कम की जा सकती है।
#7
एमएस वर्ड में F7 प्रेस करने से स्पेलिंग चेक की जा सकती है। वहीँ कुछ लैपटॉप में इससे आवाज बढ़ा सकते हैं।
#8
एमएस वर्ड में F8 प्रेस करने से टेक्स्ट सेलेक्ट किया जा सकता है।
#9
एमएस वर्ड में F9 से ईमेल भेजा सकता है। कुछ लैपटॉप में इससे ब्राइटनेस कम की जाती है।
#10
किसी सॉफ्टवेर में इसे प्रेस करने से मेनू बार ओपन कर सकते हैं। यदि आपके माउस का राईट क्लिक काम नहीं कर रहा तो आप शिफ्ट के साथ F10 प्रेस कर सकते हैं।
#11
इंटरनेट का उस्तेमल करते हुए आप F11 से फुल स्क्रीन पर जा सकते हैं, इसे दुबारा प्रेस करने पर नार्मल सक्री हो जाती है।
#12
एमएस वर्ड में F12 से SaveAs का बॉक्स खुल जाता है। शिफ्ट के साथ F12 से डॉक्यूमेंट सेव हो जाता है। शिफ्ट, ctrl और F12 से डॉक्यूमेंट प्रिंट हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications