Home
How to

G-mail को बिना इंटरनेट के भी ऐसे करें इस्तेमाल

हमें अपने स्मार्टफोन में कुछ भी जरुरी काम करने के लिए इंटरनेट की काफी जरूरत होती है। कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ काम कर रहें होते हैं या हमारा इंटरनेट काम नहीं कर पाता। ऐसे में ऑफिस के समय आप अपने जरूरी काम जैसे Gmail चैक करना कैसे कर सकेंगे, लेकिन अब आपको इस परेशानी का हल मिल चुका है। क्या आप जानते हैं अब आपका जीमेल बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। गूगल ने जीमेल को रीडिजाइन करने के साथ ही इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा हैं।

G-mail को बिना इंटरनेट के भी ऐसे करें इस्तेमाल

क्या है जीमेल का नया फीचर

बता दें, जीमेल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बेस्ड फीचर भी एड किए गए हैं। इन सब फीचर्स में से सबसे खास फीचर जीमेल में जोड़ा गया है। जो इंटरनेट ना होने के बाद भी ऑफलाइन सपोर्ट करेगा। इस फीचर के तहत आप बिना इंटरनेट के भी अपना जीमेल चला सकते हैं।

इस नए फीचर के तहत आप इंटरनेट न होने पर भी अपने मेल को पढ़ सकते हैं। साथ ही साथ मेल रिसीव भी किया जा सकता है। यूजर्स मेल्स को डिलीट भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने किसी कलिग को मेल भी लिख सकते हैं। जो काफी फायदेमंद फीचर है। हालांकि इस फीचर के लिए आपको क्रोम ब्राउजर वर्जन 61 की जरूरत होगी। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत होगी। जिसके बाद इस ऑफलाइन फीचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

1. सबसे पहले क्रोम 61 डाउनलोड करें, जिसके बाद जीमेल के टॉप राइट साइड में जाकर gear-like Settings को क्लिक करें।
2. ड्रॉप डाउन मैन्यू में जाकर 'Settings' टैब पर क्लिक करें।
3. अब मैन्यू बार में जाकर 'Offline' टैब पर क्लिक करके 'Enable offline mail' ऑप्शन पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Artificial Intelligence based features are also added in G-Mail. The most special feature of all these features has been added to Gmail. Who will also support offline even after not having internet. Under this feature, you can also run your Gmail without internet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X