Home
How to

Netflix के कुछ खास फीचर्स का कैसे उपयोग करें

By Nikita Rawat

यह तो सभी जानते हैं कि Netflix मूवीज और मीडिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन माध्यम है। लोग Netflix पर तरह-तरह के शो भी देखते हैं। Netflix आजकल काफी ट्रेन्डिंग में चल रहा है और कई यूजर्स Netflix पर मीडिया स्ट्रीम करना काफी पसंद करते हैं। हम एक साथ बैठकर अपने डिवाइस या पीसी पर Netflix की एक ही मीडिया को शेयर करके देख सकते हैं।

Netflix के कुछ खास फीचर्स का कैसे उपयोग करें

रिमोट दूरी से नेटफ्लिक्स को कैसे देखें

जब बाद दूरी की आती है तो Netflix हमें यहां निराश कर देता है, क्योंकि हम Netflix से दूर बैठे पार्टनर से स्क्रीन या मीडिया को शेयर नहीं कर पाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जो विधि हम आपको बताने जा रहे हैं उससे आप कुछ ही बिंदुओं का चयन करने रिमोट डिस्टेंस से भी अपने Netflix की मीडिया को शेयर करने एक साथ आनंद ले सकते हैं। बता दें यह मैथर्ड पीसी, लैपटॉप या आपके स्मार्टफोन पर काम करता है।

कंप्यूटर या लैपटॉप के लिए

अगर आप कंप्यूटर डिवाइस से नेटफ्लिक्स ऑनलाइन कनेक्ट करना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पार्टी एक्सटेंशन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एक ऐसा एक्सटेंशन है जो क्रोम ब्राउज़र के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए इसे किसी भी ओएस पर चलाया जा सकता है। सबसे पहले अपने ऐड-ऑन को अपने ब्राउज़र पर इंस्टॉल करें और फिर नेटफ्लिक्स पर मीडिया चलाएं जिसे आप दूसरे यूजर के साथ शेयर करना चाहते हैं। जब आपकी वीडियो चल रही होगी तब आपको नेटफ्लिक्स पार्टी आइकन पर क्लिक करना है। इसके बाद मिले लिंक को दूसरे यूजर के साथ शेयर करना है। खोला गया लिंक नेटफ्लिक्स से एक ही मीडिया प्लेबैक शुरू करेगा और आप एक ही टाइम पर दो अलग-अलग डिवाइस पर एक ही मीडिया स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन के लिए

एंड्रॉयड या आईओएस के लिए भी काफी सिंपल प्रोसेस है, इसके लिए आपको बस अपने और अपने पार्टनर के डिवाइस दोनों पर राव एप्लिकेशन इंस्टॉल करना होगा। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल एंड्रॉयड या आईओएस दोनों ही कर सकते हैं। एप्लिकेशन को खोंले और उसके बाद ऐप के अंदर एक नया रॉव बनाएं। यह रॉव आपको आपके पार्टनर से जोड़ने में मदद करेगा। इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें से आपको Netflix के ऑप्शन को चुनना होगा।

उसके बाद उस मीडिया को पले शुरू करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं। प्ले करने के बाद मीडिया को रोक दें और शेयर करने के ऑपशन को चुनकर उसका लिंक आपको मिल जाएगा। अब, उस लिंक को किसी भी मोड के माध्यम से अपने पार्टनर को शेयर करें और एक बार लिंक खोला जाने पर यह राव एप्लिकेशन पर ले जाएगा और जिससे आप कनेक्ट हो जाएंगे और एक ही मीडिया दो अलग अलग डिवाइस में देख पाएंगे।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद, आपको नेटफ्लिक्स को रिमोट डिस्टेंस से ऑनलाइन देखने के लिए सबसे आसान तरीका पता चल गया होगा। अगर यह तरीका समझ में आ गया तो हमें कमेंट करके बताएं और Netflix का पूरी तरह से फायदा उठाएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
It is known to all that Netflix is the largest online media of movies and media. We can sit together and watch Netflix sharing the same media on our device or PC. From the method we are going to tell you, you can enjoy a few points to share your Netflix media with Remote Distance together.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X