Home
How to

अपने लैपटॉप में ऐसे यूज़ करें रिलायंस जियो 4जी इंटरनेट, तूफान है स्पीड!

By Agrahi

रिलायंस जियो के मुफ्त 4जी इंटरनेट का लुत्फ़ हर कोई उठाना चाहता है। आखिर इसमें आपको 31 दिसंबर तक फ्री 4जी इंटरनेट जो मिलता है। यह इंटरनेट आप अपने 4जी फोन में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इंटरनेट ही नहीं जियो 4जी सिम पर कई अन्य सेवाएं जैसे एसएमएस, वॉइस कॉल आदि भी मुफ्त हैं।

रिलायंस जियो 4जी इंटरनेट को आप अभी तक अपने स्मार्टफोन में मजे से इस्तेमाल कर रहे होंगे। लेकिन काम ऐसे होते हैं जो स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर मुश्किल होते हैं। जैसे कोई फिल्म देखनी हो तो, या कोई अन्य जरुरी काम। आप अपने रिलायंस जियो 4जी इंटरनेट को लैपटॉप या फिर अपने कंप्यूटर से कनेक्ट कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको इसके लिए नीचे दी कुछ तरीके अपनाने होंगे और फिर आप यह तूफानी स्पीड का इंटरनेट अपने लैपटॉप पर बड़ी स्क्रीन में यूज़ कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये तीन तरीके।

हॉटस्पॉट यूज़ करें

हॉटस्पॉट यूज़ करें

यदि आपके पास कंप्यूटर है और उसमें वाईफाई है तो आप अपने एंड्रायड/iOS स्मार्टफोन में आराम से हॉटस्पॉट बनाकर जियो 4जी इंटरनेट पीसी में यूज़ कर सकते हैं। आपको बता दें कि कई कंप्यूटर में वाईफाई सपोर्ट नहीं होता है, हालाँकि सभी लैपटॉप में वाईफाई सपोर्ट जरुर होता है। यदि आपके पास लैपटॉप है तो यह ट्रिक आपके जरुर काम आएगी।

यूएसबी टीथरिंग के जरिए

यूएसबी टीथरिंग के जरिए

रिलायंस जियो 4जी इंटरनेट को पीसी/लैपटॉप में यूज़ करने का एक अन्य तरीका यूएसबी टीथरिंग भी है। यह फीचर सभी एंड्रायड स्मार्टफोन में दिया होता है। बस आपको अपने फोन में यूएसबी टीथरिंग इनेबल करनी है और उसे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट कर देना है।

कैसे करें

कैसे करें

इसके लिए आप सेटिंग्स में जाकर मोर के विकल्प पर जाएं फिर टीथरिंग और पोर्टेबल हॉटस्पॉट पर क्लिक करें। आपको यूएसबी टीथरिंग का विकल्प चुनना है।

डाँगल का करें इस्तेमाल

डाँगल का करें इस्तेमाल

लैपटॉप या कंप्यूटर में रिलायंस जियो 4जी इंटरनेट इस्तेमाल करने एक तरीका और है। यह है डाँगल के जरिए। यह ट्रिक लैपटॉप और कंप्यूटर दोनों पर ही काम करती है।

कैसे करें

कैसे करें

इसके लिए आप डाँगल में अपना रिलायंस जियो 4जी सिम इन्सर्ट करें। एपीएन सेट कर आप डाँगल के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to use Reliance jio 4G Internet on your PC or Laptop. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X