6 स्टेप्स: अपने 3जी स्मार्टफोन पर चलाएं रिलायंस जियो का 4जी सिम
भारतीय मोबाइल नेटवर्क मार्केट में इस समय रिलायंस जियो ट्रेंड कर रहा है। रिलायंस जियो के 4जी सिम में दिए जा रहे प्रीव्यू ऑफर को पाने के लिए हर कोई बेक़रार है। इस शानदार ऑफर ने देश भर में इस समय बवाल मचाया हुआ है। इस प्रीव्यू ऑफर के तहत आपको मिलता है 90 दिनों के लिए 4जी डाटा और कॉल ऑफर वो भी एक दम मुफ्त।
हम आपको पहले ही बता चुके है कि आप रिलायंस जियो का 4जी सिम मुफ्त में पा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि जियो सिम के लिए आपको केवल 4जी फोन ही चाहिए तो ऐसा नहीं है। आज हम बात करेंगे कि कैसे आप अपने 3जी स्मार्टफोन पर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप अपने 3जी स्मार्टफोन में 4जी सिम इन्सर्ट करते हैं तब सिग्नल बार नहीं दिखाई देता है। लेकिन इसके लिए भी एक ट्रिक है।
जरुरी चीजें
आप जो 3जी स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें इस ट्रिक के लिए कुछ चीजें होना जरुरी हैं।
एंड्रायड 4.4 किटकैट या उससे ऊपर
मीडियाटेक चिपसेट
ऐसे यूज़ करें 3जी फोन में 4जी सिम
सबसे पहले आपको एमटीके इंजीनियरिंग मोड एप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए आप यहां क्लिक करें।
एडवांस सेटअप
इस एप से आप एडवांस सेटअप रन करवा सकते हैं, जो कि एमटीके फोन इंजीनियरिंग मोड मेनू में मिलेगा। इसे सर्विस मोड भी कहते हैं।
इंजीनियरिंग मोड
अब आप फोन में इंस्टॉल हुई इस एप को ओपन करें और इंजीनियरिंग मोड का मोबाइल स्पेसिफिक कोड इंटर करें।
एमटीके सेटिंग्स
अब एमटीके सेटिंग्स पर टैप करें और प्रिफर्ड नेटवर्क ऑप्शन पर क्लिक करें।
नेटवर्क मोड
अब आपको 4जी LTE, WCDMA और GSM में से नेटवर्क मोड सेलेक्ट करना होगा। आप इसे सेव कर अपना फोन रीस्टार्ट करें।
नोट : गिज़बॉट किसी चीज के लिए रेस्पोंसीबल नहीं है, यूज़र इस ट्रिक को अपने रिस्क पर ही करें।


Click it and Unblock the Notifications








