Home
How to

बिना इन्टरनेट के भी चलेगा Whatsapp, ऐसे करें यूज

By Arpit Shukla

इंडिया की सबसे पॉपुलर मैसेजिंग सर्विस व्‍हाट्सऐप ने मैसेज करने के ट्रेंड को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए कई दूसरी मैसेजिंग ऐप भी उपलब्‍ध हैं, जिनकी मदद से आप फ्री में मैसेज भेज सकते हैं। लेकिन मान लीजिए अगर आपके फोन में इंटरनेट नहीं है, तो ऐसे में हाइक और कई मैसेजिंग ऐप किसी काम की नहीं है, लेकिन आप अपने फोन में वॉट्सएप बिना इंटरनेट के चला सकते हैं।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इंटरनेट पर ऐसे कई सारे टिप्स और ट्रिक्स आपको मिल जाएंगे, जो आपको बिना इंटरनेट के वॉट्सएप चलाने का दावा करते हैं। आपको बता दें कि बिना इंटरनेट के वॉट्सएप चलाना एक तभी पॉसिबल है, जब आपके पास चैट सिम हो। इसके अलावा बिना इंटरनेट के वॉट्सएप चलाना संभव नहीं है।

बिना इन्टरनेट के भी चलेगा Whatsapp, ऐसे करें यूज

यहां हम आपको चैटसिम के बारे में बताने जा रहे हैं और ये भी बताएंगे कि ये कहां से मिलेगी और इसका कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चैटसिम की जरूरत

चैटसिम की जरूरत

कभी-कभी हमें वॉट्सएप पर कुछ ज़रूरी काम होता है, जैसे किसी फाइल या डाक्यूमेंट्स को किसी के साथ शेयर करना, फोटोज शेयर करना या वीडियो शेयर करना, लेकिन वाईफाई या इन्टरनेट न होने पर आप चैटसिम के जरिए वॉट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चैट सिम का उपयोग

चैट सिम का उपयोग

बिना इन्टरनेट कि सुविधा के व्हाट्स इस्तेमाल करने के लिए हमको चैट सिम का उपयोग करना होता है, ये कोई एप नहीं हैं बल्कि एक सिम कार्ड है। दरअसल चैट सिम कार्ड एक ऐसा कार्ड है, जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को मैसेजिंग एप्स जैसे : वॉट्सएप, वीचैट, फेसबुक मैसेंजर, हाईक मैसेंजर, इत्यादि चैटिंग एप्स बिना किसी इन्टरनेट कनेक्शन के इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करता है। यह इस तरह का पहला सिम कार्ड है।

व्हाट्सएप्प में केसे सेट करें अपनी पसंद की भाषा ?
चैट सिम की कीमत

चैट सिम की कीमत

चैट सिम लगभग 150 देशों में काम करता है, तो अगर आप कहीं इंडिया से बाहर भी जा रहे हैं, तो आप चैट सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। चैटसिम भारत में भी उपलब्ध है। चैटसिम की कीमत 10 यूरो है और इसमें व्हाट्सएप, मैसेंजर आदि एक्टिवेट करने के लिए भी 10 यूरो लगते हैं। लेकिन भारत में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। एक सिम के लिए आपको 900 रुपए तक चुकाने पड़ेंगे।

कहाँ और कैसे मिलेगा चैट सिम कार्ड

कहाँ और कैसे मिलेगा चैट सिम कार्ड

चैट सिम कार्ड को प्राप्त करने के लिए आपको अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा जो कि एक ऑनलाइन शॉपिंग साईट है, जहां से आप चैट सिम कार्ड खरीद सकते हैं और इसकी कीमत लगभग 900 रुपए होगी, इसकी वैलिडिटी एक साल की होती है, एक साल के बाद इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको चैट सिम कार्ड को दोबारा से रिचार्ज करना होता है, जैसे आप किसी साधारण सिम कार्ड को रिचार्ज करवाते हैं ठीक वैसे ही। चैट सिम के लिए आपको कोई भी एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
whatsapp can be used without internet by the chat sim.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X